खराब नतीजे देने वाले शिक्षण संस्थानों पर होगी कार्रवाई: मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की शुचिता के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। सरकार ने शिक्षण संस्थानों को गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ किसी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश पहले ही दे रखे हैं। यदि किसी शिक्षण संस्थान का परिणाम खराब हुआ तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय है। खराब रिजल्ट के संदर्भ में सरकार यह मानेगी कि संबंधित शिक्षण संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों को सही शैक्षिक माहौल नहीं दिया गया।
शहर के तुरावली के पुरवा में रविवार शाम को एक शादी समारोह में हिस्सा लेने आए सूबे के मौर्य कुछ पल के लिए लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में रुके। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि विद्यालयों में शैक्षिक माहौल बने इसके लिए हर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। मौजूदा समय में परीक्षा का दौर चल रहा है। बोर्ड परीक्षा सहित अन्य परीक्षा परिणाम जल्द ही आने वाले हैं।

इसके बाद शासन स्तर पर समीक्षा की जाएगी। स्कूलों में आने वाले बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा दी जाए, इसके लिए सरकार ने मंशा जाहिर कर रखी है। प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सख्त कानून का अनुपालन हो रहा है। जिसके चलते अपराधियों में कानून का भय पैदा हो गया है।
फतेहपुर में 101 जोड़ों की हुई शादी : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह रविवार को आइटीआइ मैदान में संपन्न हुआ। 101 जोडेÞ हिंदू-रीति रिवाज से और एक जोड़ा मुस्लिम धर्म के अनुसार शादी के अटूट बंधन में बंधे। वैदिक विधि विधान के साथ संपन्न हुए शादी समारोह में करीब चार घंटे आचार्यों ने मंत्रोच्चारण कर वैवाहिक कार्यक्रम पूरे किए। शादी समारोह में शामिल होने आए जिले के प्रभारी मंत्री सत्यदेव पचौरी व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि हर गरीब कन्या के हाथ पीले हो इसका जिम्मा सरकार ने ले लिया है।

सरकार बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, विवाह व रोजगार तक के लिए फिक्रमंद है। इस दिशा में और प्रयास कर बेहतर कार्य किए जाएंगे। शहर के आइटीआइ मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। भगवा पंडाल में विवाह की तैयारियां सुबह पांच बजे से प्रारंभ हो गई थीं। पांच-पांच जोड़ों के लिए विवाह वेदिका व मंडप तैयार किया गया।

विवाह में प्रयोग होने वाली छोटी से बड़ी सामग्री तक का इंतजाम किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने आए अतिथियों संग कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी, विधायक कृष्णा पासवान, विक्रम सिंह, करन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय प्रताप सिह व भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश बाजपेयी ने विवाह के लिए बनाई गई अलग-अलग 22 विवाह वेदियों तक जाकर वर-वधू को आशीष दिया। हलांकि विवाह में पैपुजी, कोछ, बिछिया दबवाई, कलेवा, कन्यादान, विदाई जैसे कार्यों को पूरा करने वर-वधू के परिवारजनों को ही मौका दिया गया। विवाह में गाजे-बाजे का भी इंतजाम रहा, पीएसी बैंड की धुन पर विवाह के गीत बजे।

शादी के बाद प्रशासन द्वारा सभी जोड़ो को साड़ी, पैंट शर्ट, बैग, दीवार घड़ी, कुकर, डिनर सेट, सोने की नथ तथा कन्या को मोबाइल फोन उपहार मेंं दिया। इसके अलावा सभी जोड़ों के खाते में आॅनलाइन बीस-बीस हजार रुपए भेजे जाएंगें। पंडाल में सभी 13 ब्लाकों के जोड़ो को बुलाया गया जिनको लाने की व्यवस्था प्रशासन ने की थी। सभी जोड़ो के लिए वेदियां बनाई गयी थी। एक बेदी में सात जोडेÞ एक साथ बिठाए गए थे। अलग-अलग बेदी में विवाह कराने वाले पंडित बिठाए गए थे। शादी कराने की सामाग्री प्रशासन द्वारा मुहैया कराई गई। सभी रीति-रिवाज व वैदिक मंत्रोचार,फेरों तथा कन्यादान के साथ विवाह संपन्न कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *