प्रियंका चोपड़ा ने सिर पर तोड़ा वाइन का गिलास, देखें VIDEO

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा का मूड इन दिनों कुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की हिट एक्ट्रेस में से एक हैं। वहीं हॉलीवुड में भी वह अब अपना सिक्का जमाने में लगी हुई हैं। इस बीच प्रियंका लगातार अपने काम और शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके चलते अंदाजे लगाए जा रहे हैं कि प्रिंयका इन दिनों थोड़ा फ्रस्टेट हो गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका नजर आ रही हैं जो बड़ा ही हैरतअंगेज कारनामा करती हैं।

वीडियो में प्रियंका के हाथ में वाइन का गिलास है। वह गिलास में बची हुई वाइन पीती हैं और फिर अचानक से खाली वाइन के गिलास को अपने सिर पर जोर से मार कर तोड़ देती हैं। वीडियो देखते समय पहले तो ये अंदाजा ही नहीं होता कि प्रियंका उस वाइन के गिलास के साथ ऐसा कुछ करने जा रही हैं। बाद में वह गिलास को अपने माथे से मार कर फोड़ देती हैं और तो और बाद में उस टूटे हुए गिलास से कैमरे की तरफ देखती हैं।

 

प्रियंका ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद शेयर किया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद प्रियंका के कई फैंस ने उन्हें कहा कि क्या वह परेशान हैं? वहीं कुछ फैंस उन्हें दिलासा देते हुए कहते हैं कि प्रियंका लाइफ में ये सब चलता रहता है। लेकिन जिंदगी सबसे जरूरी है। याद रखो तुम बेस्ट हो। दरअसल प्रियंका ने इस वीडियो को कैप्शन भी दिया है जिसमें वह लिखती हैं, ‘यह तब होता है जब आप लगातार काम करते हैं 9 से वाइन तक। आप इसे घर पर ट्राइ न करें। बहुत बुरा दिन बीतने के बाद मैंने ये करने का फैसला लिया। लोल अच्छा अब बस।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *