समलैंगिक पार्टनर की हत्या कर गमले में दफनाया, पांच अन्य की हत्या का आरोपी भी है यह माली

कनाडा में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने समलैंगिक पार्टनर की हत्या कर लाश को गमले में दफना दिया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी को पांच अन्य लोगों की हत्या के मामले में भी नामजद किया गया है। मेल ऑनलाइन की खबर के अनुसार शख्स की पहचान ब्रूस आर्थर के रूप में की गई है, जिसे वीडियो कॉलिंग के जरिए जज के सामने पेश किया गया। यहां अदालत में उसके खिलाफ प्रेमिका नवरत्म की हत्या के आलावा हत्या के पांच अन्य लोगों की हत्या के आरोप भी लगे। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ब्रूस (66) को पिछले महीने जनवरी में एद्रो किंसमैन (49) और सैलेम एसन (44) के गायब होने के बाद गिरफ्तार किया गया। गायब हुए दोनों लोगों को आखिरी बार साल 2017 में टोरोंटो के एक गांव में देखा गया था। बताया जाता है कि गांव ‘गे विलेज’ के नाम से खासा मशहूर है।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपी ब्रूस जहां माली का काम करता था वहीं अपने अपराध को छिपाने के लिए शवों को गमलों में छिपा देता था। पुलिस ने आरोपी की पहचान उसकी उंगलियों के निशान से की। गमलों में मिले छह में से तीन शवों की पहचान कर ली गई है जबकि अभी तीन कंकालों की पहचान किया जाना बाकी है।

बताया जाता है कि पुलिस को जो शव मिला वह एक श्री लंका के शरणार्थी का है, वह साल 2010 में लापता हो गया था। आरोपी के दोस्तों का कहना है कि उसके श्री लंकाई मूल के शख्स से जिस्मानी संबंध थे। फेसबुक प्रोफाइल में भी इन आरोपों की सच्चाई देखने को मिली है। ब्रूस के खिलाफ सैलेम एसन के अलावा, मजीद केहान, लीसोविक की हत्या के आरोप भी लगे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने छह लोगों को बेरहमी से हत्या कर उनके शव गमलों में दफना दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *