Sridevi: कभी बहन से खूब पटती थी, फिर ऐसा क्‍या हुआ कि बातचीत तक बंद हो गई

बॉलीवुड में श्रीदेवी को एक सुपरस्टार के रूप में जाना जाता था। उन्होंने मात्र 4 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। उनके सफल फिल्मी करियर में अगर किसी का सबसे बड़ा हाथ है तो वह हैं उनकी बहन श्रीलता का। पहले इन दोनों बहनों के रिश्तों की लोग मिसाल दिया करते थे। श्रीलता श्रीदेवी के काम और उनकी मीटिंग्स का ख्याल रखती थीं। वह श्रीदेवी की सेक्रेटरी की भूमिका अदा करती थीं, लेकिन कुछ समय बाद दोनों के रिश्ते बिगड़ते गए और दोनों ने आपस में ना सिर्फ बोलचाल बंद कर दी बल्कि कई सालों तक मुकदमा भी चलता रहा।

श्रीदेवी के एक सुपरस्टार बनने में उनकी बहन श्रीलता का बहुत बड़ा योगदान माना गया। उन्होंने कई साल तक श्रीदेवी के कामकाज को देखा। वह ही निर्देशकों के साथ श्रीदेवी की मीटिंग्स फिक्स किया करती थीं और वह ही उनकी शूटिंग की डेट भी दिया करती थीं। श्रीदेवी और श्रीलता अक्सर पार्टियों और फंक्शन में साथ देखे जाते थे, लेकिन जब श्रीलता ने तमिलनाडु के राजनीतिज्ञ संजय रामास्वामी से शादी की तब श्रीदेवी यह सोचकर परेशान हो गईं कि अब उनका काम कौन देखेगा। इसके बाद श्रीलता और श्रीदेवी में संपत्ति को लेकर काफी समय तक विवाद रहा। यहां तक की दोनों ने आपस में बात करना तक बंद कर दिया। श्रीलता ने संपत्ति को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में कानूनू लड़ाई भी लड़ी। यह मामला करीब दो दशकों तक चला।

दरअसल दोनों की मां राजेश्वरी अयप्पन को ट्यूमर के चलते अमेरिका में एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनकी मौत हो गई। श्रीदेवी ने अस्पताल पर मेडिकल लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। इसे लेकर वह अमेरिकी अदालत तक गईं। बाद में अस्पताल ने हर्जाने के रूप में करीब 7.2 करोड़ रुपए भी दिए। इसी रकम को लेकर परिवार में दरार आ गई। श्रीलता ने संपत्ति के बंटवारे के लिए पूरे परिवार को अदालत में घसीट लिया। उन्होंने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले में दो करोड़ रुपए श्रीलता के हिस्से में आए। इन दोनों बहनों में अन्य संपत्तियों को लेकर भी काफी विवाद रहा। बाद में बोनी कपूर ने दोनों के बीच मध्यस्थता करवाकर पूरे मामले को खत्म किया। इसके बाद ही दोनों के रिश्ते फिर से पहले जैसे हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *