Viral Video: सरेआम छेड़खानी करने के बाद लड़की ने सिखाया सबक तो बोलने लगा- दीदी माफ कर दो

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की लड़के को पीट रही है। बताया जा रहा है कि कुछ लड़के भरे बाजार में लड़की को छेड़ रहे थे जिसके बाद लड़की ने उन्हें जोरदार सबक सिखाया। वीडियो देश की राजधानी दिल्ली का है। पूरा मामला रविवार 25 फरवरी का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही लड़की अपने दोस्त के साथ करोल बाग के गफ्फार मार्केट में टहल रही थी। तभी 4-5 मनचलों का एक ग्रुप लड़की को गंदे इशारे करते हुए छेड़ने लगा। उन लड़कों की हरकत देख कपल चुपचाच रिक्शा ले आगे बढ़ गए। इसके बाद भी उन मनचलों ने पीचा नगीं छोड़ा और उन्हें फॉलो करते हुए भद्दे कमेंट्स करने लगे। बताया जा रहा है कि इसके बाद लड़की रिक्शे से उतरी और एक मनचले लड़के को पकड़ थप्पड़ जड़ने शुरू कर दिया। लड़की को ऐसा करते देख वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ को देख लड़का अपना चेहरा छुपाते हुए लड़की से माफी मांगने लगा। लड़की का रौद्र रूप देख उसके मुंह से अचानक निकलने लगा कि दीदी माफ कर दो।

वीडियो में दिख रहा है कि लड़के को गिड़गिड़ाता देख लड़की बोल रही है कि अभी तो तू दोस्तों के साथ मुझे छेड़ रहा था, अब अचानक दीदी बन गई। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।

करोल बाग चप्पल मार्किट में एक लड़की से छेड़छाड़ करने वाले युवक को (jaatni) ने धो डाला

Posted by Indian News on Monday, February 26, 2018

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की उसे पीटते हुए कॉलर पकड़ नजदीकी पुलिस चौकी तक ले गई और शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने मनीष और अबिषेक नाम के दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी दिल्ली से लगभग सौ किलोमीटर दूर हरियाणा के चरखी दादरी के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *