युवती पर धारदार हथियार से हमला, हाथ का पंजा काट 100 मीटर दूर फेंका

बिहार के मुंगेर में अपराधियों का हौसला बुलंद है। उन्होंने एक युवती के दाएं हाथ की हथेली काटकर उसे पंजा सौ मीटर दूर फेंक दिया। घटना के बाद परिवार वाले लड़की को रेलवे के अस्पताल ले गए, हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। युवती की हालत गंभीर बताई जाती है।
यह दुस्साहसिक वारदात ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के अमर कॉलोनी के पास हुई। यहां पूजा कुमारी नामक युवती पर बदमाशों ने हमला बोल दिया, फिर धारदार हथियार से उसके दाएं हाथ का पंजा काटकर फरार हो गए। युवती आरा जिले में एएनएम की ट्रेनिंग ले रही थी। साथ ही बिहार पुलिस परीक्षा के लिए तैयारी भी कर रही थी। वह हर रोज दौड़ लगाती थी। हाल में वह आरा जिले से अपने घर आई थी। पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए दौड़ लगाने वह घर के पास आरपीएफ बैरक जाया करती थी।
इस दौरान कुछ बदमाशों ने उसका हाथ काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़ पड़े, तब तक बदमाश भाग चुके थे। परिवारवालों का कहना था कि दो दिन पहले वह आरा से घर आई थी, दौड़ लगाने गई थी कि यह घटना हो गई। युवती के पिता प्रमोद शर्मा रामचंद्रपुर पॉवर ग्रिड में बिजली कर्मचारी हैं। मुंगेर के पुलिस अधीक्षक(एसपी) आशीष भारती ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि घटना के पीछे की मंशा पता नहीं चल पाई है। निजी रंजिश घटना के पीछे हो सकती है। एसपी ने लड़की हा हाथ काटने में क्रिमिनल गैंग का हाथ होने की आशंका जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *