इस देश में इंसानों से ज्‍यादा हुई सुअरों की संख्‍या, यूरोप में नंबर एक

डेनमार्क में इंसानों से अधिक सुअरों की संख्या हो गई है। ऐसे में यह देश यूरोप में सबसे ज्यादा सुअरों वाला देश बन गया है। ये बात हम नहीं कह रहे बल्कि आंकड़े कह रहे हैं। पहले डेनमार्क इस मामले दूसरे पायदान पर था। यूरोप की स्टैटिस्टिकल एजेंसी यूरोस्टेट ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। एजेंसी ने कहा है कि 150 मिलियन की आबादी के साथ यूरोपीय संघ (ईयू) में अन्य पशुओं के मुकाबले सुअरों की संख्या ज्यादा हो गई है, जबकि यहां पर मवेशियों और अन्य पशुओं की संख्या 89 मिलियन के पास है। यूरोस्टेट के मुताबिक, यूरोपीय संघ के 40 फीसद सुअर स्पेन और जर्मनी में हैं। फ्रांस, डेनमार्क, नीदरलैंड्स और पोलैंड में भी सुअरों की अच्छी-खासी संख्या मापी गई है।

डेनमार्क अकेला ऐसा देश है, जहां पर सुअर की संख्या इंसानों से अधिक हो गई है। यहां हर 100 लोगों पर 215 सुअर हैं। यह कोई संयोग नहीं है, बल्कि यह देश पूरे यूरोप में सुअर के मांस (बेकन) के लिए जाना जाता है।

नीदरलैंड्स इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। यहां पर 100 लोगों पर 70 सुअर हैं, जबकि स्पेन में 100 लोगों पर 63 सुअर होते हैं। वहीं, बेल्जियम में 100 लोगों पर 54 सुअर पाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *