दिल्‍ली: पहले बीवी का का दम घोंटा फिर चाकू से गला रेता, थाने जाकर कबूला गुनाह

राजधानी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में गुरुवार (1 मार्च, 2018) को एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से गला रेत कर हत्या कर दी और बाद में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि द्वारका के बिंदापुर इलाके में स्थित अपने फ्लैट में दोपहर करीब 12 बजे उमेश ने अपनी पत्नी मीनाक्षी (35) का कथित रूप दम घोंटा और फिर चाकू से गला रेतकर कत्ल कर दिया। इसके बाद शाम में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया और इकबाल-ए-जुर्म कर लिया। मीनाक्षी के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि व्यक्ति उसे दहेज के लिए अक्सर प्रताड़ित करता था और कई बार मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी शख्स की पहचान उमेश के रूप में की गई है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद करीब आधे घंटे तक वह अपनी मृतक पत्नी के पास बैठकर रोता रहा। इसके बाद उसने पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट को ताला लगा दिया और पुलिस स्टेशन पहुंच गया, जहां हत्या की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के कबूलनामे के बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। स्टेशन हाउस ऑफिसर को इसकी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *