Nagaland Election Result 2018 LIVE: एनपीएफ ने जीती 15 सीटें, यहां देखें चुनाव नतीजे

Nagaland Assembly Election Result 2018 LIVE: नागालैंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। अभी तक 21 सीटों पर नतीजें आ चुके हैं। इन सीटों में से एनपीएफ ने 15 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, वहीं 10 पर बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी+ ने 13 सीटें जीत ली हैं। इसके अलावा एनपीएफ ने 10 सीटों में बढ़त बनाई हुई है। गृह राज्य मंत्री किरेन रिजजू ने नागालैंड में बीजेपी के जीतने की बात कही है। नतीजे कहां देखें, इसकी जानकारी आपको नीचे मिलेगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव को लिए 27 फरवरी को हुए मतदान में कुल 75 फीसदी मत पड़े थे। इस दौरान सत्तारूढ़ एनपीएफ और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में एक शख्स की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए थे। नई दिल्ली में उपचुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने बताया था कि कुछ हिंसा की घटना के अलावा मतदान शांतिपूर्ण रहा। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने कोहिमा में कहा था कि कुल 11.70 लाख मतदाताओं में से 75 फीसदी से अधिक ने अपने मतों का प्रयोग किया। नागौलंड पुलिस प्रमुख रुपीन शर्मा ने बताया, “शुरू में कुछ लोग मतदाताओं को मतदान केंद्रों में प्रवेश करने से रोक रहे थे। तभी एक अन्य समूह वहां आया और अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र में झड़प हो गई।” शर्मा ने कहा कि दोनों समूह गोलीबारी करने लगे, जिसके कारण पुलिस को गोलियां चलानी पड़ी। मुख्य चुनाव अधिकारी अभिजीत सिन्हा ने कहा कि अकुलुतो विधानसभा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान दोबारा से शुरू किया गया था।

असम, मणिपुर और अरूणाचल प्रदेश में सरकार बनाने से उत्साहित भाजपा अब नागालैंड तथा मेघालय में अपने पांव पसारने की कोशिश कर रही है। भाजपा नागालैंड और मेघालय को अपने पाले में डालने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। राजनीतिक पर्यवेक्षक पूर्वोत्तर राज्यों में सरकार बनाने की भाजपा की कोशिश पर उत्सुकता से नजर बनाए हुए हैं। वैसे भी पूर्वोत्तर कांग्रेस का गढ़ रहा है और परंपरागत रूप से भगवा दल यहां हाशिए पर ही रहा है। नगालैंड में भाजपा को नीफियू रियो की नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ किनारे लगने की उम्मीद है। दोनों गठबंधन भागीदारों में से एनडीपीपी ने 40 सीटों पर और भाजपा ने शेष 20 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं।

वर्ष 1963 में नगालैंड के अस्तित्व में आने के बाद कांग्रेस ने तीन मुख्यमंत्री दिए। लेकिन वह अब केवल 18 सीटों पर लड़ रही है जबकि भाजपा यहां 20 सीटों पर खड़ी है। नगालैंड में 11,91,513 मतदाताओं में से 6,01,707 पुरूष और 5,89,806 महिला मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। सैन्य सेवाओं में कार्यरत मतदाताओं की संख्या 5,925 हैं। नगालैंड में चुनाव से पहले नगा राजनीतिक मुद्दे के समाधान की मांग कर रही नगालैंड ट्राइबल होहोज एंड सिविल आॅर्गनाइजेशन्स (सीसीएनटीएचसीओ) की कोर समिति ने ‘चुनाव नहीं’ का फरमान जारी किया है जिसके चलते राजनीतिक दलों ने खुद को चुनाव प्रक्रिया से अलग कर रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *