मध्य प्रदेश: 35 साल की महिला ने दिया 13वें बच्चे को जन्म, अब मौत से लड़ रही जंग

मध्य प्रदेश में एक महिला ने 13वें बच्चे को जन्म दिया। मगर इस बार सबकुछ सामान्य नहीं था। महिला 11 बच्चों की मां है, जबकि वह बच्चे का गर्भपात करा चुकी है। ऐसे में उसका गर्भाशय कमजोर पड़ गया था। यही वजह है कि 13वें बच्चे के जन्म के दौरान उसकी जान पर बन आई। फिलहाल वह अस्पताल में है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी स्थिति गंभीर है। यह मामला रायसेन जिले का है। बेगमगंज के वीरपुर गांव में शारदा प्रजापति रहती हैं। वह 35 साल की हैं। 11 बच्चों में उनके छह लड़के और पांच लड़कियां हैं। दो बच्चे प्रारंभिक अवस्था में उनके पेटे में खत्म हो गए, जबकि उनका एक बच्चा गर्भपात का शिकार हुआ था। शारदा को बुधवार (28 फरवरी) सुबह उनका बेटा और ननद पुष्पा बुदेंलखंड मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच-पड़ताल की तो पता लगा कि उनका गर्भाशय काफी कमजोर पड़ चुका है, जिसमें से खून बह रहा है। डॉक्टरों ने साफ किया कि शारदा की हालत बेहद नाजुक है। ऐसे में उन्होंने तत्काल ऑपरेशन कर बच्चे की डिलीवरी करने का फैसला किया।

अस्पताल की प्रभारी डॉ.नीना गिदियान ने इस बारे में बताया कि सर्जरी के बाद शारदा ने एक बच्चे को जन्म दिया। वह चार किलोग्राम का है। शारदा का स्वास्थ्य इतना कैसे बिगड़ा, जब ये बात स्त्रीरोग विशेषज्ञों ने जानानी चाही तो वे जान कर हैरान रह गए कि महिला के 11 बच्चे हैं।

डॉ.गिदियान ने आगे बताया, “अधिक खून बह जाने के कारण महिला की कोख में जो बच्चा था, वह बेहद खराब आकार में हुआ था। हम महिला का गर्भाशय निकालना चाहते थे। मगर ऐसा करना संभव नहीं था।” फिलहाल शारदा का 13वां बच्चा स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट में रखा गया है। वहीं, शारदा मौत से अपनी जंग लड़ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *