शाहरुख खान को जब सड़क पर ले आई थी मुंबई, तो समुंदर किनारे रोकर चिल्लाए थे…

शाहरुख खान आज मेगा स्टार हैं। बॉलीवुड उनकी सल्तनत से कम नहीं है। यहां के किंग खान कहे जाते हैं। लेकिन यह स्टारडम शुरुआत से नहीं था। आज उन्हें सलाम ठोंकने वाला मुंबई शहर एक बार सड़क पर ले आया था। उनके पास वापस लौटने के लिए भी रुपए नहीं थे।दिल्ली में जन्मे और पले-बड़े हुए। कॉलेज के दिनों से थियेटर में दिलचस्पी थी, लिहाजा उसमें भी हाथ आजमाया। टीवी सीरियल ‘फौजी’ से छोटे पर्दे पर दस्तक दी। मगर वह और ऊंची उड़ान भरना चाहते थे। फिल्मों में काम करने की तम्मना थी, सो उन्होंने मुंबई का रुख किया।

मगर मुंबई की डगर इतनी आसां नहीं थी। ‘द अनुपम खेर शो’ में उन्होंने इस बारे में बताया था। कहा था कि जब पहली बार मुंबई आए, तो लौटने के लिए रुपए नहीं थे। न रुपए थे, न कपड़े धुले थे। वह बुरी तरह परेशान हो गए थे। यह शहर उन्हें सड़क पर ले आया था। चूंकि तब उन्हें सड़क पर रातें गुजारनी पड़ती थीं।

इसी बीच वह गर्लफ्रेंड गौरी छिब्बर (अब खान) को भी ढूंढ रहे थे, जो अचानक दिल्ली से मुंबई शिफ्ट हो गई थीं। तब शाहरुख निराश होकर समुंदर के किनारे पहुंचे और रोने लगे थे। अचानक वह जोश में चिल्लाए थे- “एक दिन मैं इस शहर पर राज करूंगा।” यह वही दिन था, जब उन्होंने कामयाबी के कदम चढ़ने की कसम खाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *