ऑस्कर अवॉर्ड 2018 में श्रीदेवी और शशि कपूर को याद किया गया और ऐसे दी गई श्रद्धांजलि

हॉलीवुड के सबसे चर्चित ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन कैलिफोर्निया के डोल्बी थिएटर में किया गया। इस समारोह में फिल्म जगत से जुड़ी जानी मानी हस्तियां मौजूद रहीं। यह 90वां ऑस्कर अवॉर्ड समारोह था। इसमें बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स को भी याद किया गया। प्रतिष्ठित अकेडमी अवॉर्ड समारोह में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और एक्टर शशि कपूर को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए याद किया गया। यहां उन्हें फिल्म जगत में उनके योगदान के लिए याद करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई में हुई था। वह 54 साल की थीं और दुर्घटनावश बाथटब में डूबने से उनका निधन हो गया था। श्रीदेवी एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अलग-अलग भाषाओं में करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। दर्शक उनकी एक्टिंग के दीवाने थे।

इस रंगारंग समारोह के मेमोरियम सेगमेंट में बॉलीवुड के दो दिग्गज एक्टर को याद किया गया। इस सेगमेंट में उन एक्टर्स को याद किया जाता है जिनका फिल्मों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऑस्कर में फेमस एक्ट्रेस श्रीदेवी और एक्टर शशि कपूर को याद करते हुए कहा गया कि ऑस्कर यहां उनका सम्मान करते हुए उन्हें याद करता है जिन्होंने हमें कई खूबसूरत फिल्मों के द्वारा एक बेहतरीन समय दिया। यह वह लोग हैं जिनका योगदान हमेशा से सिनेमा की दुनिया में महत्वपूर्ण रहेगा। ऑस्कर के मेमोरियम सेगमेंट में भारतीय कलाकार श्रीदेवी और शशी कपूर को भी शामिल किया गया

इस फेमस अवॉर्ड समारोह में बेस्ट एक्ट्रेस  फ्रेंसेस मैक डोरमंड को उनकी फिल्म थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी के लिए दिया गया। वहीं गैरी ओल्डमेन बेस्टर एक्टर चुने गए। उन्हें उनकी फिल्म डार्केस्ट आवर में बेहतरीन एक्टिंग के लिए यह अवॉर्ड मिला। फिल्म शेप ऑफ वॉटर को सबसे ज्यादा चार अवॉर्ड मिले। इस अवॉर्ड शो में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड द शेफ ऑफ वॉटर को दिया गया। गिलिअर्मो डेल टोरो को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया। शेप ऑफ वॉटर इस साल की सबसे ज्यादा कैटेगरी में नॉमिनेट की जाने वाली फिल्म है। इस कुल 13 नॉमिनेशन मिले थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *