अपने घर पर हेमंत सोरेन के साथ 40 मिनट बैठे राहुल गांधी, की बड़ी डील

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर करीब चालीस मिनट तक बैठक की। रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार (6 मार्च, 2018) को हुई इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच राज्य सभा उम्मीदवारों के लेकर बातचीत हुई। बताया जाता है कि राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कही। इसके बदले ने राहुल गांधी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सोरेन का साथ देने की बात कही है। कांग्रेस के विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 23 मार्च को होने वाले राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस मशहूर वकील और राजनेता अभिषेक मनु सिंघवी को मैदान में उतार सकती है।

सूत्र ने आगे बताया कि दोनों नेताओं के बीच हुई इस लंबी बातचीत के दौरान झारखंड इंचार्ज आरपीएन सिंह और स्टेट पार्टी चीफ अजय कुमार मौजूद थे। इस दौरान अजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस और JMM ने पूर्व में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। जबकि झारखंड विकास मोर्चा (PVM) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) भी भाजपा विरोधी एक मजबूत गठबंधन चाहते हैं।

गौरतलब है कि राज्य सभा चुनाव में झारखंड से दो सासंद चुने जाने हैं। यहां 80 विधानसभा सीटें हैं। जीतने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 27 वोटों की जरूरत होगी। वार्तमान में JMM के 18 और कांग्रेस के 6 विधायक हैं। JVM के भी दो विधायक है। इसमें छह निर्दलीय विधायक किस पाले में जाते हैं यह सबसे अधिक निर्णायक होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *