Viral Video: एक पति ने बीच सड़क पर रेत दिया पत्नी का गला, खून से लथपथ पीडिता तड़पती रही पर किसी ने नही की मदद

सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो महराष्ट्र की राजधानी मुंबई का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शहर में मानखुर्द स्टेशन के बाहर बीच सड़क एरक पति ने अपनी पत्नी का गला रेत दिया। चाकू से वार करने के बाद पति फरार हो गया जबकि सड़क पर मौजूद लोग घायल महिला को देखते रहे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घायल महिला, घाटकोपर मानखुर्द लिंक रोड के जाकिर हुसैन नगर की रहने वाली है। महिला का नाम शुभांगी विजय इंगले (27) है, वो वाशी के एक एसबीआई ब्रांच में स्वीपर का काम करती है। बताया जा रहा है कि वह रोज़ की तरह बीते सोमवार 4 मार्च को काम पर जाने के लिए मानखुर्द स्टेशन ट्रेन पकड़ने के लिए जा रही थी। स्टेशशन के पास ही पति विजय इंगले गात लगाए पहले से खड़ा था। सुबह 7 बजे के करीब जैसे ही शुभांगी स्टेशन के पास पहुंची पीछे से आकर पति ने उसपर हमला कर

इस घटना का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे दिख रहा है कि शुभांगी सड़क पर चल रही है। तभी पीछे से उसका पति आता है और चाकू से उसका गला रेत देता है। पत्नी खुद को बचाने की कोशिश करती है। आरोपी पति पत्नी को दौड़ाकर चाकू से लगातार कई वार करता है। पत्नी खून से लथपथ वहीं खड़े एक ऑटो से टेक लगाकर गिरने लगती है तो पति वहां से फरार हो जाता है। सबसे हैरान करने वाली बात तो ये नजर आती है कि महिला को कून सेलथपथ देख भी कोई उसकी मदद को आगे नहीं आता है।

वहीं भीड़ में से किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शुभांगी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। शुभांगी के बयान पर पुलिस ने उसके पति विजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पति के साथ शुभांगी का काफी लंबे समय से झगड़ा चल रहा था जिसके चलते वह अपने मायके में रह रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *