गूगल मैप में रास्ता दिखाएगा मारियो, ऐसे करें एक्टिवेट

गूगल ने ‘मारियो’ गेम बनाने वाली कंपनी निनटेन्डो 10 मार्च को मारियो डे (MAR10) मनाने के लिए करार किया है। पहले गूगल मैप में नेविगेशन के दौरान तीर चलता हुआ दिखाई देता था। अब उस तीर की जगह पर अब आपके बचपन का सुपर हीरो मारियो अपनी कार में बैठकर चलता हुआ दिखेगा और आपको रास्ता बताएगा। गूगल ने लोगों से इसे ट्राई कर अपना एक्सपीरियंस उसके साथ ट्विटर पर शेयर करने को कहा है। आप मारियो मोड वाले अपने नेविगेशन रूट का स्क्रीनशॉट लेकर गूगल मैप्स को ट्विटर #MarioMaps हैशटैग के साथ ट्वीट कर सकते हैं।

ऐसे करें एक्टिवेट: मारियो को अपने स्मार्टफोन में एक्टिवेट करने के लिए आपको गूगल मैप को अपडेट करना होगा। यह एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है। प्ले स्टोर या एप स्टोर से गूगल मैप को अपडेट करने के बाद आपको अपना डेस्टिनेशन डालना होगा। फिर स्टार्ट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ‘मारियो मोड’ एक्टिवेट हो जाएगा और फिर आप नेविगेशन स्टार्ट कर सकते हैं। नेविगेशन के दौरान पहले जहां आपको तीर चलता हुआ दिखाई देता था, अब वहां आपको मारियो अपनी कार में बैठा दिखाई देगा और आपको रास्ता बताता नजर आएगा। ‘मारियो मोड’ आपके गूगल मैप में 10 मार्च से एक्टिवेट है और पूरे एक हफ्ते तक चलेगा।

क्या है ‘मारियो’?: ‘मारियो’ वीडियो गेम का एक करेक्टर है। ‘मारियो’ गेम को बनाने वाली कंपनी का नाम निनटेन्डो है। इस गेम के नाम पर स्पेन में एक सड़क है। यह गेम 13 सितंबर 1985 को रिलीज किया गया था। इस गेम को सबसे पहले जापान ने रिलीज किया गया था। 90 के दशक में यह सबसे पॉपुलर वीडियो गेम हुआ करता था। दुनिया में इसकी 31 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिकीं। बच्चों में इस गेम के प्रति गजब की दीवानगी होती थी और मारियो उनका फेवरेट करेक्टर हुआ करता था। बच्चे उसके लॉन्ग जम्प और फाइट को देखकर बहुत खूश होते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *