श्रीदेवी के लिए आखिरी रस्म निभाते हुए पूरे समय रोते रहे बोनी कपूर

बॉलीवुड सुपरस्टार श्रीदेवी उनके निधन के बाद अपने पीछे दो बेटियां (खुशी और जाह्नवी) को छोड़ गईं। उनके पति बोनी कपूर के लिए यह बहुत दुख की घड़ी थी। श्रीदेवी और उनके पति बोनी कपूर सोनम कपूर के भाई की शादी में दुबई गए हुए थे जहां दिल का दौरा पड़ने के बाद दुर्घनावश बाथ टब में डूब जाने से श्रीदेवी का निधन हो गया। बोनी कपूर और श्रीदेवी एक दूसरे के बेहद करीब थे। बोनी कपूर और श्रीदेवी की लव मैरिज हुई थी। श्रीदेवी को बोनी उनके अच्छे बर्ताव, श्री के लिए फिक्र और उनके परिवार की आर्थिक मदद किए जाने के बाद बहुत अच्छे लगने लगे थे।

श्रीदेवी के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार की कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर मौजूद हैं जिनमें आप बोनी को साफ तौर पर भावुक होते देख सकते हैं। बोनी श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के वक्त तकरीबन हर प्रक्रिया को निभाते हुए रोते रहे। अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया से पहले कराई गई रिवाजों और धार्मिक परंपराओं को निभाते वक्त बोनी लगातार रो रहे थे और उन्हें सांत्वना देने के लिए उस वक्त वहां पर एक्टर अनिल कपूर और राजनेता अमर सिंह वहां पर मौजूद थे। नीचे दिए गए वीडियो में आप अनिल और अमर द्वारा लगातार बोनी कपूर को ढांढस बंधाते देख सकते हैं।

गौरतलब है कि श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जल्द ही हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म जगत में अपनी बेटी के पहले कदम को लेकर श्री बहुत उत्सुक थीं, हालांकि दुर्भाग्यवश वह अपनी बेटी की पहली फिल्म नहीं देख सकीं। श्री की दूसरी बेटी खुशी हिंदी सिनेमा में आने को लेकर अभी कुछ भी नहीं बोली हैं और अब तक वह अपनी पढ़ाई पर ही फोकस कर रही हैं। एक बार इंटरव्यू में श्री ने कहा था कि खुशी अपने पिता बोनी कपूर के ज्यादा करीब है और जहां तक उसके हिंदी सिनेमा में एंट्री करने की बात है तो हम अब भी उसके इस दिशा में दिलचस्पी लेने का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *