चुकंदर के पत्ते बढ़ाते हैं खून, झड़ते बालों से दिलाते हैं छुटकारा, जानिए और क्या हैं फायदे

प्राकृतिक तरीके से बेहतर सेहत बनाने वाले लोगों को चुकंदर का महत्व पता ही होगा। शरीर में खून बढ़ाने के सबसे बेहतर तरीकों में चुकंदर भी शामिल है। सिर्फ खून ही नहीं, चुकंदर में मौजूद तमाम प्रकार के पोषक तत्व कई तरह की बीमारियों से लड़ने में हमारे शरीर की मदद करते हैं। इसके अलावा भी शारीरिक स्वास्थ्य को निरंतर बनाए रखने के लिए चुकंदर बेहद आवश्यक खाद्य है। इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो कि हमारे शरीर के लिए बेदह आवश्यक तत्व है। यह फाइबर की भी समृद्ध स्रोत होता है, जो हमाकी पाचन क्रिया के लिए सही होता है। कुल मिलाकर संपूर्ण स्वास्थ्य में चुकंदर का बड़ा अहम रोल होता है।

चुकंदर के पत्ते भी बेहतर स्वास्थ्य के लिए कम लाभकारी नहीं होते हैं। इनमें भी चुकंदर की तरह भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मिनरल्स, कैल्शियम और आयरन पाए जाते हैं। रोजाना एक कप चुकंदर के पत्तों के रस का सेवन आपके शरीर में कभी खून की कमी नहीं होने देगा। इसके अलावा कई तरह की सौंदर्य समस्याओं के लिए भी इसका प्रयोग किया जा सकता है । आज हम चुकंदर के पत्तों के प्रयोग से होने वाले फायदों के बारे में आपको बताने वाले हैं –

1. शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त आपूर्ति करने के लिए चुकंदर के पत्तों का सेवन जरूर किया जाना चाहिए। हर दिन कम से कम एक कप इसके पत्तों का रस पीने से शरीर में विटामिन सी बढ़ता है। शरीर में आयरन की कमी को भी पूरा करके लिए चुकंदर बेहद लाभकारी है। गर्भवती स्त्रियों को प्रेग्नेंसी में इनका सेवन जरूर करना चाहिए। इससे एनीमिया का खतरा कम रहता है।

2. चुकंदर के पत्तों में भरपूर मात्रा में विटामिन K पाया जाता है। इसके 1 कप पत्तों में तकरीबन 152 माइक्रोग्राम विटामिन के होता है। विटामिन के रक्त का थक्का बनाने के लिए जाना जाता है, इसलिए अगर आपके शरीर में विटामिन के कम है तो आप नियमित रूप से चुकंदर के जूस का सेवन करें।

3. चुकंदर में मौजूद विटामिन ए शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होता है। इसके अलावा ये श्वेत रक्त कोशिकाओं के उत्पादन में भी सुधार करता है।

 4. बालों के लिए भी चुकंदर के पत्ते बेहद लाभकारी होते हैं। चुकंदर की पत्तियों को मेंहदी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को नियमित रूप से बालों में लगाइए। बाल झड़ने बंद हो जाएंगे। इसके अलावा चुकंदर के पत्ते को हल्दी पाउडर के साथ मिलाकर स्‍कैल्‍प पर लगाने से भी बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा मिलता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *