न्यूज़ चैनल की स्टार एंकर भगवान कृष्ण की नगरी की खोज में समुद्र में कूदीं, देखें उसने क्या देखा

हिंदी न्यूज़ चैनल आज तक की स्टार एंकर श्वेता सिंह को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। श्वेता सिंह की ट्रोलिंग का कारण उनके एक कार्यक्रम का वीडियो बन रहा है। दरअसल इस वीडियो में श्वेता सिंह भगवान कृष्ण का पता लगाने के लिए समुद्र के अंदर कूदती हुईं नजर आ रही हैं। श्वेता सिंह ने समुद्र के अंदर 70 फीट की गहराई तक स्कूबा डाइविंग की। इस वीडियो में वह द्वारका में सदियों पहले भगवान कृष्ण के राज्य का पता लगाने गई थीं। वीडियो में वह ये कहते हुए सुनाई भी दे रही हैं कि समुद्र के सतह पर कुछ चीजें देखकर साफ कहा जा सकता है कि ये प्राकृतिक बनावट नहीं है बल्कि इंसानों की बनाई आकृति है। वीडियो में वह ये कहते हुए भी दिख रही हैं कि इन आकृतियों को देख ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस वक्ता कितना शानदार राज्य हा होगा यह।

इसी वीडियो को लेकर सोशल मीडिया में श्वेता सिंह का मजाक उड़ रहा है। लोग मजे लेते हुए लिख रहे हैं कि इसे ही कहते हैं असली खोजी पत्रकारिता। कुछ यूजर्स ने लिखा कि पहले 2000 के नोटों में नैनो चिप ढूंढ़ा, फिर गाय के बारे में कहा कि वह ऑक्सिजन छोड़ता है, अब श्रीकृष्ण की खोज में मैडम समुद्र में कूद गई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *