कांग्रेस महाधिवेशन की शुरुआत, राहुल गांधी ने दिया 4 मिनट का भाषण; मोदी पर जमकर बोला हमला

कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि देश में इस वक्त गुस्सा फैलाया जा रहै। लोग को एक-दूजे से लड़ाया जा रहा है। युवा जब पीएम की ओर देखते हैं, तो उन्हें रास्ता नहीं दिखता। वे निराश होते हैं, क्योंकि उन्हें रोजगार नहीं दिखता। ऐसे में पंजे का चिह्न (कांग्रेस का) देश के रास्ता दिखाएगा। यही देश को जोड़ेगा। शनिवार (17 मार्च) को दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस का 86वां अधिवेशन हुआ। उन्होंने कहा, “आज देश में गुस्सा फैलाया जा रहा है। देश के लोगों को लड़ाया जा रहा है। पंजे का निशान ही देश को जोड़ेगा। आगे ले जाएगा। चिह्न के निशान की शक्ति आम लोगों के भीतर है। अगर देश जोड़ने का काम करना है तो हमें मिलकर आगे आना होगा। यह देश और कांग्रेस को भी मार्ग दिखाएगा।”

चार मिनट के भाषण में उन्होंने कहा, “अधिवेशन भविष्य और बदलाव की बात करता है। हमारे यहां बदलाव होता है, लेकिन बीता कल नहीं भूलते। अगर युवा कांग्रेस को आगे ले जाएंगे तो यह अच्छा है। उनके आगे पार्टी आगे नहीं बढ़ेगी। मेरा काम युवाओं और वरिष्ठों को जोड़ने का है। देश के करोड़ों युवा मोदी जी की ओर देखते हैं तो उन्हें रोजगार नहीं दिखता। देश फंसा हुआ है। ऐसे में सिर्फ कांग्रेस ही रास्ता दिखा सकती है।”

राहुल ने अपने भाषण के अंतिम हिस्से में कांग्रेस और विपक्ष के बीच का फर्क भी बताया। कहा, “वह गुस्से और विरोध का प्रयोग करते हैं। हम प्यार और भाईचारे का इस्तेमाल करते हैं। यह देश हम सबका है। हर जाति का, हर धर्म का है। जो काम कांग्रेस करेगी, वह पूरे देश के लिए होगा। हम किसी को पीछे नहीं छोड़ेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *