फैंस के साथ दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका ने भी मनाया जीत का जश्न, यह तस्वीर शेयर कर लिखा ‘सुपरहीरो’

निदास ट्राफी के फाइनल मुकाबले में दिनेश कार्तिक हीरो रहे। आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर उन्होंने टीम इंडिया को बांग्लादेश पर जीत दिलाई। 167 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन जल्दी ही पवेलियन लौट गए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने किसी तरह भारतीय पारी को संवारने की कोशिश की। उन्होंने रन रेट को बढ़ाने के लिए अपने स्तर से हर संभव कोशिश की। मगर बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर टीम इंडिया पर हर समय दबाव बनाने की कोशिश में लगे रहे। कई बार बांग्लादेशी गेंदबाज इसमें सफल भी दिखे। जब दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का मारकर जिताया तो भारतीय दर्शक झूम उठे। इसके बाद उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर जश्न मनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा-माय सुपरहीरो।

बता दें कि दीपिका पल्लीकल दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी हैं। दीपिका देश की मशहूर स्कॉश खिलाड़ी हैं। दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी ने मुरली विजय से शादी कर ली थी। मुरली विजय और दिनेश कार्तिक बहुत पुराने दोस्त रे। मगर बाद में दिनेश की बीवी निकिता से मुरली विजय का गुपचुप रोमांस चला। जब इसका पता दिनेश कार्तिक को चला तो उन्होंने तलाक दिया। जिसके बाद निकिता ने मुरली विजय से शादी की। खास बात है कि जब निकिता ने मुरली विजय से शादी की, उस वक्त वे प्रेग्नेंट थीं।

पहली पत्नी के छोड़कर चले जाने के बाद दिनेश कार्तिक कुछ समय परेशानी में रहे। बाद में उन्हें स्कॉश खिलाड़ी दीपिका का साथ मिला तो उनके बुरे दिन खत्म हुए। दो साल अफेयर के बाद कार्तिक ने अपने से छह साल छोटी दीपिका से शादी रचा ली। दीपिका पल्लीकल का जन्म 21 सितम्बर 1991 को चेन्नई में हुआ था। दीपिका की मां भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रह चुकी हैं। दीपिका और कार्तिक ने 2015 में शादी रचाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *