दूसरी जाति के लड़के से शादी करने जा रही बेटी को पिता ने शादी के दिन ही चाकू घोंप कर मार डाला

दक्षिण भारत में एक पिता ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। वह भी उस दिन, जब वह दुल्हन बनने वाली थी। कन्यादान के बजाय उसने बेटी को ताबड़तोड़ चाकू घोंप कर मार डाला। सिर्फ इसलिए क्योंकि वह दूसरी जाति के लड़के से प्यार करती थी और उसी से शादी करने वाली थी। पिता महज बेटी का मन रखने के लिए उसकी शादी के लिए राजी हुआ था। मृतका जिससे प्यार करती थी, वह लड़का सेना में है। शुक्रवार (23 मार्च) को उन दोनों की शादी होनी थी। लेकिन पिता शुरुआत में उनकी शादी के लिए हामी भरने के बाद भी अपने वादे से मुकर गया। गुरुवार (22 मार्च) को इसी मसले पर लड़की की पिता से बहस हुई थी। मामला इतना बढ़ गया कि पिता उस पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार करता रहा, जब तक कि वह गिर नहीं गई। घटना के फौरन बाद किसी तरह जख्मी लड़की को कोझिकोड स्थित अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने यहां उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है। मल्लापुरम जिला पुलिस अध्यक्ष देबेश कुमार बेहेरा ने एक चैनल को बताया कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी घटना के वक्त शराब के नशे में था। हम अभी जांच कर रहे हैं कि यह कहीं ऑनर किलिंग का मामला तो नहीं है।

पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले लड़का और लड़की अपने परिजन के साथ इस मसले पर सुलह के लिए पुलिस के पास भी गए थे। वहां लड़की के पिता को काफी समझाया गया, जिसके बाद उसने बेटी की शादी दूसरी जाति के लड़के से करने पर हामी भरी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *