वीडियो: देखिए क्‍या हुआ जब मैदान पर पहुंचा महेंद्र सिंह धोनी का नन्‍हा फैन

महेंद्र सिंह धोनी ऑन फील्ड काफी शांत और कूल बने रहते हैं, लेकिन ऑफ फील्ड धोनी काफी मस्ती के मूड में रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की मस्ती वाली साइड को दिखाती एक वीडियो सामने आयी है। इस वीडियो में धोनी एक बच्चे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि धोनी इन दिनों आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं और अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। ताजा वीडियो भी टीम की प्रैक्टिस के दौरान का ही है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि धोनी एक बच्चे के साथ हाई-फाई कर रहे हैं। जैसे ही बच्चा हाई-फाई करने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाता है, तो धोनी अपना हाथ हटा लेते हैं। इसी तरह धोनी बच्चे के साथ कुछ देर तक मीठा मजाक करते रहते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल ट्वीटर हेंडल से यह वीडियो शेयर किया गया है, जिसे 30,000 से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

धोनी इससे पहले भी कई बार ऐसे ही मस्ती के मूड में नजर आ चुके हैं। अपनी बेटी जीवा के साथ धोनी कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर चुके हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान भी एक कार्यक्रम के दौरान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ कर चुके हैं। इरफान ने कहा कि धोनी खेल को दौरान हमेशा माहौल को कूल बनाए रखते हैं। वह ड्रेसिंग रुम और मैदान पर खूब हंसी मजाक करते हैं। पठान ने यह भी कहा कि धोनी मैदान पर हर खिलाड़ी के साथ मानसिक रुप से जुड़े रहते हैं। पठान ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि धोनी श्रीसंत को काफी चिढ़ाते थे। दरअसल श्रीसंत का ध्यान अन्य चीजों पर काफी होता था, जिस कारण धोनी उन्हें कहा करते थे कि श्री, तेरी गर्लफ्रेंड बाहर नहीं है, तू इधर देख मैं यहां खड़ा हूं।

बता दें कि 2 साल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स टीम की आईपीएल में वापसी हो रही है। स्पॉट फिक्सिंग में नाम आने के बाद चेन्नई और रॉजस्थान रॉयल्स की टीम को आईपीएल से बर्खास्त कर दिया गया था। चेन्नई ने एक बार फिर धोनी पर दांव लगाया है और उन्हें टीम में रखने के साथ ही टीम की कप्तानी भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *