12 साल के एक लड़के ने 16 साल की कजिन बहन का बलात्कार करके उसे बनाया मां, लड़का हिरासत में

केरल के कोच्चि शहर में एक नाबालिग से बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता 16 साल की लड़की है, जो मां बनी है। नाबालिग ने एक बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची का पिता 12 साल का एक लड़का है। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात है कि यह लड़का कोई और नहीं बल्कि, नाबालिग का कजिन (भाई) है। पीड़िता ने कबूला है कि 12 साल के कजिन ने उसे मां बनाया है। दोनों नाबालिगों ने जिस बच्ची को जन्म दिया, वह इस वक्त दो महीने की हो चुकी है। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है, जिसके बाद लड़के को हिरासत में ले लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी होने पर नवजात और उसके पिता के संबंध की पुष्टि करने के लिए पैटर्निटी टेस्ट कराया। बच्ची के जन्म के बाद लड़की का परिवार सकते में है। नाबालिग के परिजनों ने दो महीने की मासूम को अपने पास रखने से मना कर दिया था। ऐसे में वह बच्ची फिलहाल बाल कल्याण कमेटी की देखरेख में है।

 

16 साल की पीड़िता का इस बारे में कहना है कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला उसका कजिन पड़ोस में ही रहता है। उसी ने उसके साथ बलात्कार किया था। वहीं, लड़के ने आरोप लगाया कि जो कुछ भी हुआ उसके लिए लड़की जिम्मेदार है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़के के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है, जबकि लड़की पर पॉक्सो के तहत आरोप लगे हैं। पुलिस फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। लड़के को कोच्चि से बाहर ले जाया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *