गुड़गांव में बीच मुहल्ले में कार के भीतर संबंध बना रहा था जोड़ा, पड़ोसिओं की शिकायत पर हुआ गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में 20 साल के युवक और 25 साल की एक लड़की को गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक ये दोनों एक कार में शारीरिक संबंध बना रहे थे। ये वाकया बुधवार (4 अप्रैल) की सुबह का है। इनके खिलाफ एक स्थानीय महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस के मुताबिक ये मामला गुड़गांव के सेक्टर-15 के पार्ट 2 का है। महिला ने पुलिस को कहा है कि ये दोनों एक कार में बंद थे। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने पुलिस को बताया कि कार उसके घर के बाहर पार्क थी।

महिला के मुताबिक जब वह वहां से गुजर रही थी तो उसने कार के अंदर से अजीब आवाजें सुनी। महिला ने दावा किया कि इसके बाद उसने कार का दरवाजा खटखटाया। महिला का कहना है कि दोनों ने उसे गालियां दी। महिला के मुताबिक युवक ने उसका दुपट्टा खींचने की कोशिश की, जबकि लड़की ने उसपर अश्लील टिप्पणियां की। आरोपी लड़की महिला की पड़ोसी है। महिला के मुताबिक इसके बाद उसने आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पुलिस बुलाई गई।

स्थानीय लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ रविन्दर कुमार ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ सिविल लाइंस पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने उनके कार से शराब की बोतलें भी बरामद की है। पुलिस ने युवक की पहचान नजफगढ़ के हर्ष के रूप में की है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि लड़की को बेल मिल गया है। पुलिस ने इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 354A (यौन शोषण) 354B (विवस्त्र करने के आशय से स्त्री पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग) और धारा 294 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कार्य) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस इलाके के लोगों ने मांग की है कि मुहल्ले की सुरक्षा बढ़ाई जाए और अवांधित तत्वों पर नजर रखी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *