85 साल की उम्र में ‘शोले’ एक्टर राज किशोर की हार्ट अटैक से मौत

अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र जया बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म ‘शोले’ में छोटे से रोल से ही प्रसिद्धी पाने वाले राज किशोर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। राज किशोर 85 साल के थे। राज किशोर को गुरुवार रात 1.30 बजे मुंबई स्थित अपने घर में हार्ट अटैक हुआ इस वजह से उनका निधन हो गया। राज किशोर ने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। राज किशोर ने अब तक हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया। इन सभी फिल्मों में शोले एक ऐसी फिल्म थी जिसमें छोटा सा किरदार निभाने के बाद भी राज किशोर को खूब नोटिस किया गया। फिल्म शोले में एक सीन, जिसमें वह जेलर बने असरानी की आंखों से आंखें मिलाते हुए दिखाई देते हैं।

इसके अलावा राज किशोर ने हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने दीवार, हरे रामा हरे कृष्णा और पड़ोसन कमाल की फिल्मों में काम किया। एक्टर के निधन पर एक्टर नुपुर अलंकर, मेंबर ऑफ सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन(CINTAA) ने कहा, ‘राज की तबियत कुछ ठीक नहीं थी। उन्हें पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स हो रही थीं। लेकिन वह बेड पर लेटे रहने वालों में से नहीं थे। उन्हें हार्ट अटैक हुआ। गुरुवार को उनकी गोरेगांव में मृत्यु हो गई।’ अलंकार ने बताया,’आखिरी बार उन्होंने शुक्रवार को Aarey Crematorium में परफॉर्म किया था। राज किशोर के फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें  पोस्ट कर उन्हें याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *