WBJEE Admit Card 2018: पश्चिम बंगाल जॉइन्ट एंट्रेंस एग्जामिनेशन के प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

पश्चिम बंगाल जॉइन्ट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (WBJEE) परीक्षा के प्रवेश पत्र मंगलवार को जारी कर दिए गए हैं। WBJEE 2018 के आधिकारिक वेबपोर्टल पर उपलपब्ध जानकारी के मुताबिक, प्रवेश पत्र 10 अप्रैल 2018 को ही जारी होने थे। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र WBJEE 2018 के आधिकारिक वेबपोर्टल www.wbjeeb.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको बता दें राज्य में इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, फार्मेसी और आर्किटेक्चर के विभिन्न स्नातक कोर्सेज में दाखिला पाने के लिए इस परीक्षा को पास करना अनिवार्य है। जिन छात्रों ने WBJEE 2018 के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है वे प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 22 अप्रैल 2018 को होनी है। तो आइए सबसे पहले जानते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र- सबसे पहले लॉगइन करें वेबसाइट www.wbjeeb.nic.in पर। प्रवेश पत्र जारी होते ही आपको “WBJEE 2018 admit card” का लिंक वेबसाइट पर नजर आएगा। लिंक पर क्लिक करें। अब मांगी गई डिटेल्स भरें। डिटेल्स सब्मिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा। डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट निकाल लें। WBJEE में दो पेपर होंगे। पेपर I (गणित) का समय सुबह 11 से दोपहर 1 बजे के बीच निर्धारित किया गया है। वहीं पेपर II (फिजिक्स और केमेस्ट्री) दोपहर 2 से 4 बजे के बीच आयोजित होगा। दोनों परीक्षाएं एक ही दिन होंगी। नतीजे घोषित होने की संभावित तिथि 5 जून 2018 है। परीक्षा में सभी प्रश्न वैकल्पिक (MCQ) टाइप होंगे। परीक्षा पूर्ण होने के बाद मॉडल उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। उत्तर कुंजी के बाद अंत में परिणाम घोषित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *