‘न्यूटन’ की मिला बेस्ट हिंदी फिल्म का 65वाँ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, जानें किसको क्या मिला!

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन शेखर कपूर ने शुक्रवार दोपहर 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया। फिल्म न्यूटन के लिए एक्टर पंकज त्रिपाठी को विशेष पुरस्कार दिया गया और मराठी फिल्मों में ‘कच्चा लिंबू’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। अमित वी मसूरकर के निर्देशन में बनी राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘न्यूटन’ ने बेस्ट हिंदी फिल्म का पुरस्कार जीता। महज 8 करोड़ रुपए के बजट से बनी फिल्म ‘न्यूटन’ अब तक कई अवॉर्ड जीत चुकी है। फिल्म में राजकुमार राव ने एक चुनाव आयोग कर्मचारी का किरदार निभाया है और पंकज त्रिपाठी एक सैनिक के किरदार में हैं। फिल्म ‘एबेतु रमका’ को बेस्ट कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार दिया गया। के.गिरिधर झा को सर्वश्रेष्ठ फिल्म क्रिटिक का पुरस्कार दिया गया।

 

 

एक्ट्रेस श्रीदेवी को फिल्म मॉम में उनके काम के लिए मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया है। जहां तक बात है बेस्ट एक्शन डायरेक्शन वाली फिल्म की तो बता दें कि फिल्म बाहुबली-2 को बेस्ट एक्शन निर्देशन का पुरस्कार मिला है। श्रीदेवी स्टारर फिल्म मॉम के लिए ए.आर. रहमान को बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक का पुरस्कार दिया गया है। फिल्मों को दिए गए पुरस्कारों के ऐलान के दौरान शेखर कपूर ने न्यूटन के निर्माता और निर्देशक का नाम गलत बोल दिया जिसके बाद वहां बैठे पत्रकारों में से एक ने उन्हें सही नाम बताते हुए करेक्ट किया। इसके बाद शेखर मुस्कुराए और उन्होंने कहा कि आप ठीक कह रही हैं। यहां इस लिस्ट में गलत लिखा हुआ है। असल में मैं फिल्म के निर्माता को जानता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *