ड्रग्स खरीदने के लिए पति के पास नहीं था पैसा, तो 7 लोगों से करा दिया बीवी का गैंगरेप

पंजाब के लुधियाना में एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। डाखा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति पर आरोप लगा है कि उसे नशे की इतनी लत्त थी कि उसने पैसों के लिए अपनी पत्नी का गैंगरेप करा दिया। इतना ही नहीं उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी निकाल ली ताकि उसे बाद में ब्लैकमेल किया जा सके। पुलिस ने इस मामले में धारा 376 के तहत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह मामला जून का है। महिला ने अपने पति समेत इन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 22 वर्षीय महिला की शादी 2011 में हुई थी और उसको एक बच्चा भी है।

महिला का आरोप है कि उसके पति को नशे की लत्त थी और वह ड्रग्स के लिए गांव के कई लोगों से उधार ले चुका था। महिला ने पुलिस से कहा कि उसे जब भी ड्रग्स की जरुरत होती तो वह पैसों के लिए आरोपियों से उसका रेप करा देता था। ऐसा महिला के पति ने कई बार किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने रेप के दौरान महिला की तस्वीरें भी निकाल लीं, जिससे वे उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। इस सबसे परेशान होकर महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी। एएसआई नागर सिंह द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दाबिश दे रही है।

पीड़िता के दादा ने बताया कि उसके पिता की मौत 17 साल पहले हो गई थी और उसका मां उसे छोड़कर चली गई थी। उसके दादा ने ही उसकी शादी कराई थी। पीड़िता के दादा ने कहा कि शादी के कुछ दिनों बाद हमें पता चला कि लड़के को नशे की लत्त है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने उस समय पीड़िता के पति की काफी मदद की थी जब उसके भाई का एक्सीडेंट हो गया था। पीड़िता का पति उन पैसों को लौटा नहीं पाया और साथ ही ड्रग्स का कर्जा भी उस पर काफी था इसलिए उसने अपनी पत्नी का गैंगरेप करा दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *