…तो क्या दूसरे के साथ अमृता सिंह को डांस करते देख क्या अमिताभ बच्चन ने उन्हें जबरन किया था किस

बॉलीवुड के एंग्री मैन की लव लाइफ बड़ी इंट्रेस्टिंग रही है। उनका नाम न केवल रेखा के साथ जोड़ा गया। बल्कि अमृता सिंह संग भी कई दफा सामने आया। एक दौर था, जब वह अमृता की ओर कुछ ज्यादा ही आकर्षित हो गए थे। पार्टी में डांस फ्लोर पर सबके सामने उन्होंने अमृता को बांहों में भरकर चूम लिया था। यह पहला मौका नहीं था, जब वह अमृता के करीब आए थे। इससे पहले भी कई बार वह उनके पास आने की कोशिश कर चुके थे। लेकिन वह उन्हें नजरअंदाज कर देतीं। यही बात अमिताभ को नागवार गुजरती।

किस्सा मुंबई के पियानो बार में हुई एक पार्टी का था। वहां अमिताभ ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया, जिससे सब दंग रह गए थे। अमृता वहां पहले पहुंची हुई थीं। पार्टी खत्म ही होने वाली थी, सो अमृता घर लौट रही थीं। तभी अमिताभ और डैनी उन्हें आते दिखे। वह उन्हीं के साथ अंदर वापस लौट गईं। वह जब जाने की जिद करने लगीं, तो अमिताभ ने उन्हें रोका, जिस पर वह राजी हो गईं। डैनी ने इसी बीच अमृता से डांस करने के लिए पूछा। वह मान गईं, तो दोनों डांस फ्लोर पर पहुंचे। दोनों इस दौरान काफी करीब भी आए गए थे।

 अमिताभ को यह बात पसंद नहीं आई। पहले तो वह दूर खड़े यह नजारा देखते रहे, लेकिन बाद में जब उनसे सहन न हुआ, तो वह वहां पहुंचे। उन्हें अमृता को अपनी ओर खींचा और चूम लिया। वह उन्हें कुछ देर तक बाहों में पकड़े रहे थे। उनकी इस हरकत को देख सब हैरान रह गए थे। अमृता ने फटाफट खुद को किसी तरह से छुड़ाया। इसके बाद वह रेस्टरूम की ओर भाग गई थीं। अमिताभ भी उनके पीछे-पीछे गए थे। उन्होंने उनसे अपने इस व्यवहार के लिए बाद में माफी भी मांगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *