दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला तजीमा ने 117 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, देखें उनका वायरल वीडियो

दुनिया की सबसे उम्रदराज शख्स का निधन हो गया है। 117 साल की नबी तजीमा ने शनिवार (21 अप्रैल) को अस्पताल में अंतिम सांस ली। दक्षिणी जापान की रहने वाली तजीमा जनवरी महीने से ही अस्पताल में भर्ती थीं। तजीमा का जन्म 19वीं सदी में हुआ था। 4 अगस्त 1900 को नबी तजीमा का जन्म हुआ था। तंजिमा को सात बेटे और 2 बेटियां हैं। 19वीं सदी में जन्मीं तजीमा के कथित तौर पर ( ग्रेट ग्रेट ग्रेट ग्रैंड चिल्ड्रन सहित ) 160 से अधिक वंशज थे। उनका शहर किकाई जापान के चार मुख्य द्वीपों के दक्षिणी भाग क्यूशू पर कागोशिमा प्रांत में स्थित है। जापान के किकाई की रहने वाली नबी तजीमा के गांव की आबादी करीब 7000 है। तजीमा के देहांत के बाद अब उनका एक वीडियो जापानी टेलिवीजन पर इस वक्त दिखाया जा रहा है जिसमें वो वाद् यंत्रों पर हाथ फेरती नजर आ रही हैं।

इससे पहले जमैका की रहने वाली वायोलेट ब्राउन के निधन के बाद तजीमा विश्व की सबसे बुजुर्ग शख्स हो गई थीं। खास बात बात यह है कि वायोलेट ब्राउन का निधन भी 117 साल की उम्र में ही हुआ था। ब्राउन का निधन सितम्बर के महीने में हुआ था। यूएस की एक रिसर्च टीम ‘गेरोनोलॉजी रिसर्च ग्रुप’ ने अब दावा किया है कि जापानी की ही एक दूसरी महिला चियो मियाको अब दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला बन गई हैं। एक हफ्ते के बाद मियाको की उम्र 117 साल हो जाएगी। मियाको साउथ टोकिया की रहने वाली हैं।

गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 112 साल की मोसाजो नोनाका के नाम दर्ज है सबसे ज्यादा उम्र की महिला होने का तमगा। गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रबंधन अब तजीमा को दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का दर्ज देने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में जापान के उत्तरी प्रांत होक्काइडो के निवासी 112 साल के मसाजो नोनका को विश्व के सबसे बुजुर्ग जीवित पुरुष की मान्यता दी गई थी। उनका जन्म 1905 में हुआ था। वे ताजीमा से करीब 5 साल छोटे हैं। नबी तजीमा का जो वीडियो इस वक्त जापानी मीडिया में छाया हुआ है उसे देखकर आप भी एकबार भावुक हो उठेंगे। नीचे दिये गये वीडियो में देखिए वाद यंत्रों के धुन पर नबी कैसे मुस्कुरा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *