पानी की समस्या पर बोले बीजेपी मंत्री- मेरा बाप भी नहीं सुलझा सकता ये

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्रियों द्वारा विवादित बयान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस लिस्ट में अब एक और भाजपा नेता और सांसद लक्ष्मी नारायण यादव का नाम भी जुड़ गया है। लक्ष्मी नारायण यादव ने एक बेहद ही संवदेऩशील मुद्दे पर विवादित बयान दिया है। उनके इस बयान की हर तरफ निंदा हो रही है। दरअसल सांसद लक्ष्मी नारायण यादव ने मध्य प्रदेश के सागर जिले में यह विवादित बयान दिया है। लक्ष्मी नारायण यादव से जब जलसंकट जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर प्रश्न किया गया तो सांसद महोदय भड़क गए। इस सवाल से झल्लाकर सासंद महोदय ने कह दिया कि पानी की समस्या तो मेरे पिताजी भी नहीं सुलझा सकते।

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में कई दशकों से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। खास कर गर्मियों में यहां लोगों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुंदेलखंड के सुदूर इलाकों में रहने वाले लोगों को आज भी पानी के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता है। कई बार लोगों की समस्याओं से जुड़ी खबरें भी मीडिया में आती रहती हैं। सांसद जी से बुंदलेखंड जिले में जलसंकट को लेकर ही सवाल पूछा गया था। इस समस्या पर उन्होंने कहा कि क्या घर-घर पानी का गिलास लेकर जाएं? उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र में 825 पंचायतें हैं ऐसे में मेरे पिताजी भी समस्या नहीं सुलझा सकते।

सागर से सांसद लक्ष्मीनारायण यादव यही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि नल-जल योजना का काम चल रहा है। क्या जनता चार-पांच महीने इंतजार नहीं कर सकती? आपको बता दें कि सांसद लक्ष्मीनारायण यादव सागर जिले के जासी नगर कस्बे में उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर वितरण के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में उन्होंने यह विवादित बयान दिया है। याद दिला दें कि मध्य प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में साधुओं को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देने और महिला सुरक्षा के मुद्दों को लेकर शिवराज सिंह सरकार पहले से ही तमाम विपक्ष पार्टियों के निशाने पर है। अब ऐसे में भाजपा सांसदों के ऐसे विवादित बोल पार्टी के लिए नई मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *