Video: पाकिस्तान का ये स्‍टार हॉकी प्‍लेयर इलाज के लिए भारत सरकार से लगा रहा मदद की गुहार

90 के दशक में पाकिस्तान का ये स्‍टार हॉकी प्‍लेयर जिसने खेल के मैदान में हमेशा भारत के खिलाफ उतावलापन दिखता रहा और कई बार देशवासियों का दिल तोड़ा, वही स्‍टार हॉकी प्‍लेयर आज देशवासियों के और भारत सरकार से एक वीडियो भेजकर मदद की गुहार लगा रहा है

हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान की हॉकी वर्ल्ड कप विजेता टीम के गोलकीपर मंसूर अहमद की जो

इन दिनों दिल की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। मंसूर अहमद ने बीते सोमवार (23  अप्रैल, 2018) को दिल के सफल प्रत्यारोपण के लिए भारत सरकार और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार लगाई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 49 साल के मंसूर हफ्तों से हार्ट में लगाए पेसमेकर और स्टेंट से होने वाली जटिलताओं से परेशान हैं। मंसूर वही खिलाड़ी हैं जो साल 1994 में भारत के खिलाफ हॉकी वर्ल्ड कप में जीत के हीरो बनकर दुनियाभर में मशहूर हो गए थे। मंसूर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें भारतीयों से अपील करते हुए वह कह रहे हैं कि उन्होंने 1989 के इंदिरा गांधी कप सहित अन्य कई मुकाबलों में भारत को हराकर उसके देशवासियों का दिल तोड़ा, लेकिन वह तो खेल का मैदान था।

अब वह भारत में अपने दिल का सफल प्रत्यारोपण कराना चाहते हैं। वीडियो में वह आगे कह रहे हैं कि उन्हें अब भारत सरकार से मदद की जरूरत है। गौरतलब है कि साल 2008 में हुए मुंबई हमलों के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच दूरियां काफी बढ़ गई हैं। दोनों देशों के बीच सालों से द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज का भी आयोजन नहीं किया गया है। भारत सरकार का आरोप है कि पाकिस्तान अपने यहां आतंकियों को पनाह देता है और भारत के खिलाफ आतंकी हमलों के लिए इसी जमीन से लड़ाके तैयार किए जा रहे हैं।

हालांकि, दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बाद भी भारत सरकार कई पाकिस्तानियों को मेडिकल वीजा उपलब्ध करा चुकी है। पाकिस्तान की तरफ से 338 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके मंसूर चाहते हैं कि उनका इलाज भारत में हो और इसके लिए सरकार उन्हें मेडिकल वीजा दे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *