बीमार हालत में भी पीएम को बिस्तर से उठकर सैलूट करना चाहते थे एयर मार्शल अर्जन सिंह

इंडियन एयरफोर्स में पांच सितारा रैंक हासिल करने वाले इकलौते मार्शल अर्जन सिंह का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद शनिवार को उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनका हाल जानने पीएम नरेंद्र मोदी भी रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ हॉस्पिटल गए थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री ने दुख जताया है। उन्होंने उन्हें याद करते हुए ट्विटर के जरिए एक वाकया भी साझा किया। मोदी ने लिखा.. कुछ समय पहले मैं उनसे मिला था। उनकी सेहत ठीक नहीं थी। फिर भी मेरे रोकने के बावजूद उन्होंने खड़े होकर सैल्यूट करने की कोशिश की। सेना का ऐसा अनुशासन उनके अंदर भर था।

पीएम ने अर्जन सिंह के बारे में एक के बाद कई ट्वीट किए। उन्होंने अर्जन सिंह के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर कीं। पीएम मोदी ने लिखा- भारत 1965 के युद्ध में मार्शल अर्जन सिंह का शानदार नेतृत्व कभी नहीं भूलेगा, वह हमेशा याद आएंगे। ऐसे महान योद्धा और उदार शख्स के निधन पर मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

पीएम मोदी ने व्यक्त की अर्जन सिंह के लिए संवेदना। कहा मेरे रोकने के बावजूद उन्होंने खड़े होकर सैल्यूट करने की कोशिश की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *