गूगल की तरह ही सबकुछ जानते थे नारद- गुजरात सीएम विजय रुपानी का बयान

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देब के महाभारत काल में इंटरनेट सहित कई बयानों पर सोशल मीडिया यूजर्स मौज ले रहे थे कि अब गुजरात के मुख्यमंत्री ने भी कुछ उसी तरह का बयान दिया है। उन्होंने गूगल को नारद के समकक्ष खड़ा करते हुए कहा कि जिस तरह से आज सर्च इंजन गूगल सब कुछ बता देता है, उसी तरह से प्राचीन काल में भगवान नारद सभी चीज का ज्ञान रखते थे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विश्व संवाद केंद्र की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोलते वक्त मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने कहा-नारद सूचना के आदमी थे, यह बात आज भी प्रासंगिक है। वह पूरी दुनिया के बारे में जानते थे। जैसे नारद दुनिया भर का ज्ञान रखते थे, वैसे ही सूचनाओं का स्त्रोत गूगल भी है। क्योंकि दुनिया में क्या घटित हो रहा है, इसकी जानकारी गूगल रखता है। विजय रुपानी ने कहा कि मानवता की भलाई के लिए सूचनाओं को एकत्र करना नारद का काम था। यही उनका धर्म था और इसकी काफी जरूरत थी। विजय रुपानी ने इस दौरान लोकतांत्रिक देश में तटस्थ मीडिया की जरूरत बताई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *