उत्तर प्रदेश में रेप के इरादे से घर में घुसे एक दरिंदे का महिला ने बांधकर काट दिया प्राइवेट पार्ट

उत्तर प्रदेश में रेप के इरादे से घर में घुसे एक शख्स को महिला ने खूब सबक सिखाया। इस महिला ने इस दरिंदे की गुप्तांग ही काट दी। यह उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित एक गांव की घटना है। मिली जानकारी के मुताबिक यह युवक रेप के इरादे से रात के अंधेरे में एक महिला के घऱ में घुसा। घर में अकेली महिला को इस शख्स ने दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। लेकिन युवक के सामने हार मानने के बजाए यह महिला बड़ी ही बहादुरी के साथ उससे भिड़ गई। साहस का परिचय देते हुए इस महिला ने युवक को बंधक बना लिया।

महिला ने युवक को खंभे से बांध दिया। इस युवक की करतूत से गुस्साई महिला ने बंधक बनाने के बाद इस युवक की गुप्तांग काट दी और खुद पुलिस को फोनकर पूरी घटना की जानकारी भी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया। युवक का नाम मनोज कुमार बतलाया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मनोज महिला का दूर का रिश्तेदार है। इस मामले में महिला ने बसरेहर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का यह भी कहना है कि यह युवक कई दिनों से उसपर बुरी नजर रख रहा था। इधर इस पूरी घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। गांव के लोग महिला की बहादुरी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *