Video: देखिए प्रिया प्रकाश का ‘हवा-हवा’ सिंगिंग परफॉर्मेंस वीडियो जो हो रहा है वायरल

साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर पिछले दिनों अपनी आंख मारने और भौंहे मटकाने को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। इंटरनेट पर वायरल होने वाले प्रिया के वीडियो को देखने के बाद दर्शक प्रिया के दीवाने हो गए थे। अब इसके बाद प्रिया का एक और वीडियो सामने आया है। इंटरनेट पर खूब शेयर किए जा रहे प्रिया के इस वीडियो में प्रिया लोगों के बीच खड़े हो कर झूम-झूम कर गाना गा रही हैं वहीं वह फुल मस्ती के साथ एक्सप्रेशन्स देती भी दिखाई दे रही हैं।

प्रिया इस दौरान अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मुबारकां’ के गाने ‘हवा हवा’ पर डांस करते हुए और जोर जोर से गाना गाती दिखाई दे रही हैं। प्रिया ने इस दौरान कांजीवरम की साड़ी भी पहनी हुई है। बता दें, इससे पहले प्रिया का एक ऐड वीडियो भी आया था। प्रिया इस ऐड में फुटबॉल स्टेडियम के बीच में बैठी दिखाई दी थीं। वहीं दूसरे वीडियो में प्रिया मेकअप रूम में फिर आंख मारती हुईं नजर आई थीं।

आपको बताते चलें प्रिया उस वक्त सुर्खियों में आई थीं जब वेलेंटाइन डे वीक में एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। वीडियो में प्रिया स्कूल के वातावरण में दिखाई दी थीं। इसमें वह एक स्कूल गर्ल की भूमिका में थीं। वीडियों में प्रिया अपने सहपाठी को आंख मारती हुई दिखाई दी थीं। यह वीडियो एख तमिल फिल्म का गाना था। फिल्म ‘ओरू अदाव लव’ के गाने ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ में आंखें मटकातीं नजर आई थीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *