अब कश्मीरी जीनत-उल-इस्लाम बनेगा लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख, अबु इस्माइल के मारे जाने के बाद ऐलान

भारतीय सेना द्वारा लश्कर-ए-तैयबा के कश्मीर प्रमुख अबु इस्माइल को मौत के घाट उतारने के बाद लश्कर ने ज़ीनत-उल-इस्लाम को प्रमुख बनाने का फैसला लिया है। ज़ीनत लश्कर का पहला स्थानीय कश्मीर का प्रमुख बनने जा रहा है। ज़ीनत दक्षिणी कश्मीर के शौपियां के सुगन ज़ानीपुरा का रहने वाला है। ज़ीनत को 2015 में लश्कर में शामिल किया गया था जब वह 28 वर्ष का था। पुलिस रिकॉर्ड्स के अनुसार ज़ीनत-उल-इस्लाम विस्फोटक डिवाइसिस बनाने की अच्छी जानकारी रखता था। 23 फरवरी, 2017 को शौपियां में हुए हमले के आरोपियों में ज़ीनत प्रमुख आरोपी था। इस हमले में तीन सैन्य जवान और तीन महिलाओं की मौत हो गई थी।

2008 में ज़ीनत-उल-इस्लाम जब अल-बदर का सदस्य था तब उसे पहली बार पब्लिक सेफ्टी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। ज़ीनत कई आतंकी समूहों के सदस्यों के लिए अंडर ग्राउंड रहकर काम करता था। वह आतंकियों के लिए खाने व अन्य सुविधा मुहैया कराता था। 2011 में उसे जेल से रिहा कर दिया गया था जिसके बाद उसने शुरु में अपने पिता के साथ काम करना शुरु किया। लश्कर में शामिल होने से पहले ज़ीनत-उल-इस्लाम की शादी भी हो गई थी। सिक्यूरिटी फोर्सेस के अनुसार ज़ीनत-उल-इस्लाम ग्रेड ए++ का आतंकी है।

गौरतलब है कि ज़ीनत-उल-इस्लाम से पहले अबु इस्माइल को पिछले महीने ही लश्कर का चीफ बनाया गया था, जब अबु दुजाना और लश्कर के कमांडर को घाटी में सिक्यूरिटी फॉर्से ने मौत के घाट उतार दिया था। अबु इस्माइल पर 10 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। 10 जुलाई को अमरनाथ यात्रियों को इस्माइल ने ही निशाना बनाया था। 24 वर्ष का इस्माइल पाकिस्तान का नागरिक है और दो वर्ष पहले दक्षिण कश्मीर में घुसपैठिए के तौर पर दाखिल हुआ था। बता दें कि बुरहान वानी के मारे जाने के बाद अबु इस्माइल चौथा आतंकी सरगना है जो भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *