पीएम मोदी को जन्मदिन पर सलाह दे रहे थे दिग्विजय सिंह, लोगों को नहीं आई पसंद, सुनाई खरी-खोटी

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर विश किया। 17 सितंबर को किए गए ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने लिखा मोदी जी को जन्मदिन पर मेरी तरफ से बधाई, भगवान उनको बुद्धि दे ताकी वह अपनी गलतियों को मान सकें और उनको सही कर सकें। दिग्विजय सिंह ने एक और ट्वीट किया। उसमें उन्होंने लिखा मोदी जी के लिए एक सलाह अपनी गलतियों को मानने के लिए बहुत ताकत चाहिए, अपने आपको गलत बताना साहस का काम है, कमजोरी नहीं।

मोदी को दी गई दिग्विजय सिंह की सलाह लोगों को पसंद नहीं आई। लोगों ने दिग्विजय सिंह को घेर लिया। कई लोगों ने कहा कि दिग्विजय की सलाह की जरूरत मोदी को नहीं कांग्रेस और उनके उपाध्यक्ष राहुल गांधी को है। कई लोगों ने कहा कि जन्मदिन की बधाई देते वक्त तो दिग्विजय सिंह को राजनीति नहीं करनी चाहिए थी। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी की एक फोटो पोस्ट की थी। उस फोटो पर काफी बवाल हुआ था। तस्वीर में मोदी की तस्वीर के साथ कुछ अश्लील शब्द लिखे हुए थे। भाजपा ने उसपर आपत्ति जताई थी। दिग्विजय सिंह को भी सोशल मीडया पर लोगों ने घेर लिया था।

पीएम मोदी 67 साल के हो गए हैं। यह जन्मदिन मोदी ने गुजरात में मनाया। सबसे पहले वह अपनी मां से आशीर्वाद लेने पहुंचे। उसके बाद उन्होंने सरदार सरोवर बांध का उद्घाटन किया। वह गुजरात के और कुछ कार्यकमों में भी हिस्सा लेने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *