मध्य प्रदेश में विकलांग बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या के शुरुआती जांच के आधार पर भाजपा के दो कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

मध्य प्रदेश में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां आठ वर्षीय विकलांग बच्ची से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों की पहचान राजा कलेक्टर और मुकेश ठाकुर के रूप में की गई है। बताया जाता है कि दोनों भाजपा के कार्यकर्ता है, जिनके खिलाफ राज्य के सीहोर आष्टा पुलिस स्टेशन में कथित गैंगरेप के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में ज्यादा जानकारी का अभी इतजार है।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *