फरहान अख्तर की एक्सवाइफ की टीम मेंबर का मर्डर, दो महीनों से थी लापता

एक्टर फरहान अख्तर की पूर्व पत्नी अधुना की टीम मेंबर कीर्ती व्यास पिछले 50 दिनों से लापता थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधुना के सैलून में काम करने वाली कीर्ती का मर्डर हो चुका है। वह पिछले 16 मार्च से ग्रांट रोड से मिसिंग हैं। ग्रांट रोड पर उनके दो सहकर्मियों ने उतारा था। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जिनमें से एक मेल पर्सन तो वहीं दूसरी फीमेल है। मुंबई पुलिस को कार से कुछ ब्लड सैंपल भी मिला है, जो बाद में कीर्ती के परिवार के लोगों से मैच कर गया है। पुलिस को शक है कि उसकी हत्या हो चुकी है। फिलहाल ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है। आरोपी 11 मई तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे, उन्हें आईपीसी की धारा 302 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

फरहान अख्तर ने भी इस घटना के बारे में ट्वीट किया है और मुंबई पुलिस को टैग किया है इस उम्मीद के साथ की व्यास के मामले में कुछ मदद मिल सके। पुलिस व्यास के बिल्डिंग छोड़ने के बाद के सीसीटीवी फुटज और कुछ गवाहों के बयान दर्ज कर रही है, जिन्होंने व्यास को उनके साथियों के साथ जाते हुए देखा था। पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है इसके अलावा तीन अलग-अलग साइटों पर भी जा रही है, हालांकि पुलिस को आशंका है कि व्यास का शरीर डंप कर दिया गया है।

फरहान और अधुना की मुलाकात साल 1997 में जूहू के एक नाइट क्लब में हुई थी। तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2000 में शादी करने का फैसला लिया था। हालांकि साल 2015 में फरहान और अधुना ने 15 सालों के बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। दोनों की दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। अधुना इन दिनों निकोलो नाम के एक शख्स को डेट कर रही हैं, सोशल मीडिया पर वह अक्सर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तो वहीं फरहान का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और श्रद्धा कपूर के साथ जोड़ा जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *