बिहार में कपड़े बदल रही नर्तकी को देखने कूद गए मुखिया, नर्तकी ने किया विरोध तो मार दी गोली

बिहार के मसौढ़ी प्रखंड के खरांट पंचायत में एक नर्तकी को गोली मारने की घटना सामने आई है। गोली मारने में कोई और नहीं बल्कि गांव के प्रधान का नाम सामने आया है। नर्तकी के पीछे हाथ धोकर पड़े ग्राम प्रधान बारात स्थल पर स्थित ग्रीन रूम में ही कूद पड़े, विरोध करने पर उन्होंने नर्तकी को गोली मार दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया। नर्तकी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।नर्तकी झारखंड के हटिया निवासी बताई जाती है।

गांव की मुखिया सरोज देवी की बेटी की शादी में जगदीशपुर गांव से बारात आई थी। बारात में नाच का आयोजन था। सब कुछ धूमधाम से चल रहा। आधे दर्जन कलाकार डांस का प्रदर्शन कर रहे थे। रात तीन बजे बगल के गांव के मुखिया पिंकू सिंह दर्जनों समर्थकों के साथ नाच देखने पहुंचे। आरोप है कि मुखिया ने पहले नर्तकी से अभद्रता शुरू की। उसे अश्लील इशारे करने शुरू किए जब डांस बंद करने के बाद नर्तकी कपड़े बदलने के लिए स्टेज के पीछे स्थित ग्रीन रूम में घुसी तो मुखिया वहां भी पहुंच गए। मुखिया अश्लील हरकत करने लगे और नर्तकी को पकड़ने की कोशिश किए तो नर्तकी ने विरोध किया।.

इस पर गुस्से में आकर मुखिया ने नर्तकी को लक्ष्य कर गोली चला दी। गोली लगते ही नर्तकी गिर पड़ी और आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस नर्तकी को बगल के अस्पताल में भर्ती कराई। नर्तकी की तहरीर पर आरोपी मुखिया के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मुखिया ने नर्तकी को पिस्टल से गोली मार दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *