Thunderstorm Warning Today Live Updates: दिल्‍ली-एनसीआर में तूफान की चेतावनी, राजस्‍थान में धूल भरी आंधी

Thunderstorm Warning Today Time Timing in North India, Punjab, Delhi, Mumbai, Weather Thunderstorm Forecast Today Live Updates: दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर धूल भरी आंधी चल सकती है। ऐसी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि रविवार की शाम उत्तर भारत के कुछ इलाकों में, जिनमें दिल्ली और एनसीआर मुख्य होंगे, धूल भरी आंधी चल सकती है। मौसम विभाग के द्वारा एक चेतावनी जारी कर इस बात की संभावनाएं जताई गई हैं। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि राजस्थान के कुछ इलाकों में भी तूफान आ सकता है। मौसम विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि रविवार को आसमान में कुछ बादल छा सकते हैं, दिन में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन शाम होते तक मौसम बिगड़ सकता है।

वहीं शनिवार की सुबह भी आंशिक बदली छाई रही। मौसम विभाग ने शनिवार को बारिश के साथ शहर के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलाने और आंधी-तूफान आने की चेतावनी जारी की थी। दिल्ली का न्यूनतम तापमान शनिवार को 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो मौसम का सामान्य तापमान है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

आगामी 24 घंटों में मध्य प्रदेश का मौसम बदलाव वाला बना रहेगा

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम बदलाव वाला बना रहेगा। कहीं बौछारें पड़ेंगी, तो कहीं लू चल सकती है। बीते 24 घंटों में राज्य में सबसे गर्म खजुराहो रहा, जहां तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29 सेल्सियस, इंदौर का 26.2, ग्वालियर का 26.4 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 42 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

MP के कुछ हिस्सों में पड़ेंगी बौछारें

मध्य प्रदेश में यूं तो इस वक्त लू का असर लगाता बढ़ रहा है और गर्मी से जन-जीवन खासा प्रभावित हो रहा है, लेकिन मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में बौछारें तो कुछ में लू चलने की संभावना जताई है।

शाम को गरजेंगे बादल

भारतीय मौसम विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि शाम को बादल गरजने और बिजली कड़कने की संभावनाएं हैं। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

दिन में दिल्ली गर्म

दिल्ली में रविवार सुबह धूपभरी रही। यहां का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई गई थी। सुबह 9 बजे तक, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया, वहीं 9.30 बजे आईजीआई हवाई अड्डे पर पारा 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शाम को बारिश और धूलभरी आंधी आ सकती है, हालांकि, हवाओं या बारिश की तीव्रता बेहद कम रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *