HBSE 10वीं परिणाम 2018 at www.bseh.org.in LIVE: परिणाम घोषित, इस वर्ष 1.62 लाख छात्र-छात्राएं फेल

HBSE BSEH 10th Result 2018  (HBSE 10वीं परिणाम 2018): हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने सोमवार (21 मई) को HBSE 10th Result 2018, BSEH 10th Result 2018, HBSE 10वीं परिणाम 2018, HBSE 10 वीं परिणाम 2018, Haryana Board 10th Result 2018, HBSE Class 10th Result 2018, Haryana Board Bhiwani 10th Result 2018, HBSE High School Result 2018 नतीजे जारी कर दिए। छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट्स ऑनलाइन www.hbse.nic.in, www.bseh.org.in पर चेक कर सकेंगे। शुक्रवार (18 मई) को 12वीं के नतीजे जारी हुए थे। वहीं 10वीं के छात्रों का इंतजार भी खत्म हो गया है। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड हो चुके हैं। भिवानी स्थित बोर्ड मुख्यालय से प्रेस वार्ता कर नतीजों का ऐलान शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने किया।

इस वर्ष रेग्यूलर के 55.15 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए। वहीं ओपन का पास प्रतिशत 66.73 फीसदी है। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज लड़कों से अधिक है। जींद के रहने वाले कार्तिक इस वर्ष के टॉपर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सेलिना यादव, सोनाली और हरिओम हैं। वहीं परीक्षा देने वाले आधे विद्यार्थी फेल हो गए हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट:

– हरियाणा बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
– अब यहां जब होम पेज खुलेगा तो HBSE 10th Result 2018 लिखा दिखाई देगा। मतलब HBSE Result 2018 का लिंक दिखाई देगा।
– अब इस लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
– अब इस पेज पर अपनी जरूरी डिटेल्ट डाल दें।
– इसके बाद सबमिट कर दें। सबमिट करते ही रिजल्ट आपके सामने होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *