मध्य प्रदेश में स्पा सेंटर की आड़ में चलाए जा रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोर, संचालक भाजपा का है नेता

मीडीया की रिपोर्ट के अनुसार  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भांडा फोड़ किया। सेक्स रैकेट एक स्पा सेंटर की आड़ में चलाया जा रहा था। इस सेक्स रैकेट का संचालक भाजपा का नेता था। पुलिस ने मौके से पांच ग्राहकों के साथ ही दो थाईलैंड, एक नागालैंड और पांच स्थानीय लड़कियों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस स्पा सेंटर के संचालक की तलाश में जुट गई है। जबकि गिरफ्तार आरोपियों के फोन कॉल्स की डिटेल खंगाली जा रही है।

दरअसल रविवार (20 मई) की रात पुलिस ने राजधानी भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र के अब्बास नगर के सौंदर्य स्पा सेंटर पर छापेमारी की थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर देह व्यापार किया जा रहा था। छापे के लिए पुलिस के सिपाही ग्राहक बनकर स्पा में पहुंचे थे। डील तय होने के बाद पुलिस ने स्पा पर छापा मार दिया। मौके से पांच ग्राहकों के साथ थाईलैंड की दो लड़कियों, नागालैंड की एक लड़की और पांच स्थानीय लड़कियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी लड़कियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उन्हें ग्राहक के साथ वक्त बिताने के लिए 2 से 5 हजार रुपये तक दिए जाते थे। जब​कि थाईलैंड और नागालैंड की लड़कियों के साथ वक्त बिताने के लिए पांच हजार रुपये घंटे तक चार्ज देना पड़ता था।

पुलिस के मुताबिक इस अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट का संचालक राज पाटीदार है। पाटीदार खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताता है। इस स्पा सेंटर में कई नामी—गिरामी और सफेदपोश लोगों का भी आना—जाना था। अब पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कॉल​ डिटेल खंगाल रही है। पुलिस मंगलवार (22 मई) को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सकती है। जबकि विदेशी लड़कियों के लिए पुलिस ने दूतावास से संपर्क साधा है। पुलिस ये जानने में लगी हुई है कि आखिर किस वीजा के तहत ये भारत आईं थीं। पुलिस मानव तस्करी के एंगल से भी जांच में जुटी हुई है।

सीएसपी निशातपुरा लोकेश सिंहा के मुताबिक स्पा सेंटर से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। पकड़े गए युवकों की पहचान सुनील मेवाड़ा पिता राजमल मेवाड़ा, रोहित सिंह पिता प्रमोद सिंह, हरीश शर्मा पिता ओमप्रकाश शर्मा, भानु प्रताप सिंह कुशवाहा पिता ओम कुशवाहा सभी निवासी श्यामपुर दोहारा के पास व शुभम मेहरा पिता नंदराम मेहरा निवासी नारिलखेड़ा के रूप में हुई। गौरतलब है कि करीब दस दिन पहले भी निशातपुरा पुलिस ने युगांडा की कालगर्ल समेत छह युवतियों को गिरफ्तार किया था। युगांडा की लड़कियां भारत में मेडिकल वीजा पर आई हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *