Emmy Awards: प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस के दीवाने हुए लोग, सोशल मीडिया पर हो रही खूब चर्चा

69वें एम्मी अवॉर्ड्स में सभी की नजरें भारतीय एक्ट्रेस और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा पर रहीं। अपनी ड्रेस की वजह से एक्ट्रेस की काफी तारीफें हो रही हैं। बहुत से लोगों को लगता है कि बेस्ट ड्रेस पहनना कोई आसान काम नहीं है। रेड कार्पेट पर पीसी स्लीक हाई पोनी, मार्सला लिप्सटिक और अपने शिम्मरी हाई नेक गाउन की फ्रिल को पकड़े हुए नजर आईं। एक्ट्रेस ने का यह गाउन पार्सियन लेबल बालमिन का था। जिसे देखकर लोगों की नजरें उनपर ठहर गईं। खूबसूरत आउटफिट पर दुनियाभर के लोगों ने एक्ट्रेस की तारीफ की। ट्विटर पर बहुत से ऐसे लोग थे जो प्रियंका के इस लुक के कायल हो गए। इन लोगों का मानना है कि प्रियंका बेस्ट ड्रेस्ड की लिस्ट में अपना नाम शुमार कर सकती हैं। देखिए किस तरह से दुनियाभर के लोगों ने एक्ट्रेस के लिए अपना प्यार इंटरनेट के जरिए भेजा है।

द मिक्स टीवी ने लिखा- जब प्रियंका चोपड़ा आएं तो आपको तैयार रहना चाहिए। टीम प्रियंका चोपड़ा ने लिखा- प्रियंका चोपड़ा फीयर्स लग रही हैं। बालमिन के आउटफिट में वो काफी स्टनिंग लग रही हैं। डायमंड गल ने लिखा- प्रियंका चोपड़ा बेस्ट ड्रेस्ड हैं। हर कोई अब घर जा सकता है। विस्मिनी ने लिखा- भगवान के लिए देखें किस तरह स्टेज पर वो अपने ट्रेन को पकड़कर आईं। क्वीन। द वेट ऑनर ने लिखा- प्रियंका चोपड़ा काफी अमेजिंग लग रही थीं। वो वूमेन इन द फिल्म की दूसरी महिला हैं जिनके बारे में आपको जानना चाहिए और जिन्हें देखना चाहिए। टिफ्फ से लेकर एम्मी तक उन्होंने सबकुछ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *