पति को सुहागरात से इंकार कर चली गई प्रेमी के घर, प्रेमी ने नही अपनाया तो वहीं बैठ गई धरने पर

स्थानीय मीडीया के अनुसार  बिहार में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हन ने शादी की पहली रात दूल्हे को देखकर सुहागरात मनाने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं लाल जोड़े में नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। प्रेमी के पास जाने के बाद लड़की को देखकर प्रेमी ने भी अपनाने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठ गई।

लड़की का कहना है कि घरवालों ने उसकी जबरदस्ती शादी कही और करा दी थी। जबकि लड़की के परिवार वालों को अपने अफेयर के बारे में घर पर बताया था। लेकिन घरवालों ने उसकी बात नहीं सुनी और उसकी शादी किसी और लड़के से जबरन करा दी।

शादी के बाद विदा होकर जब लड़की ससुराल पहुंची तो उसने पहली रात को ही ये लड़के के सामने खोल दिया कि वह उसे पसंद नहीं करती उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है। वह किसी और से शादी करना चाहती थी।

लड़की ने बताया कि भागलपुर के सबौर के रहने वाले उसके प्रेमी से उसका अफेयर मोबाइल के जरिए शुरू हुआ था। उसने बताया कि दोनों की बातचीत शरू हुई और फिर ये अफेयर में बदल गई। लड़की ने बताया कि दूल्हे के घर से आने के बाद उसके प्रेमी ने भी उसे अपनाने से इनकार कर रहा है। लड़की का कहना है कि जिससे उसकी शादी हुई है वो उसका चेहरा नहीं देखना चाहती और वो पागल है।

क्या कहना है गांव के मुखिया का

जैसे ही ये बात पूरे गांव में फैली तो लोग मौके पर पहुंच गए। गांव के मुखिया शंकर मंडल ने बताया कि लड़की बालिग है जबकि, उसका प्रेमी नाबालिग है। उन्होंने कि मामला पेंचीदा है। गांव के लोगों से बातचीत हो रही है। जल्द ही हम किसी नतीजे पर पहुंचेगे। फिलहाल, लड़की के घरवालों को बता दिया गया है, उसे उसके घर भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *