नागालैंड में नगा उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर सुरक्षाबलों पर हमले में 4 जवान शहीद; 6 घायल

उत्तर पूर्वी राज्य नागालैंड में रविवार (17 जून) को नगा उग्रवादियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों के वाहन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान असम राइफल्स के चार जवान शहीद हो गए, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हुए। असम राइफल्स के जवान पानी लेने के लिए नदी के करीब जा रहे थे, उसी दौरान उग्रवादियों ने उनकी तरफ गोलियों और ग्रेनेड की बौछार शुरू कर दी थी।
यह मामला मोन जिले के अबोई नगर का है, जो कि जिला मुख्यालय से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, हमले को नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (एनएससीएन-के) के विद्रोहियों ने अंजाम दिया।
असम राइफल्स के महानिरीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि हलवदार फतेह सिंह नेगी और सिपाही एच कोनयाक समेत चार जवान इस हमले में शहीद हुए हैं, जबकि छह अन्य जवान जख्मी हुए हैं। अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटनास्थल से जख्मी हुए जवानों को सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से इलाज के लिए असम के जोरहाट ले जाया गया।