फरीदाबाद के एक महिला सिपाही ने अपने मकान मालिक के रिश्तेदार पर लगाया बलात्कार का आरोप

फरीदाबाद में एक महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल में भेज दिया है।
मीडीया रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित का आरोप है कि उसके मकान मालिक के घर पर उसका रिश्तेदार रोहित आता-जाता रहता था। आरोप है कि छह माह पूर्व आरोपी ने सिपाही को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस पर पीड़ित ने उसके डर से अपना कमरा बदल लिया था। लेकिन आरोपी उसके बावजूद वहां पहुंच गया था। वहां उसने पहले तो पीड़ित के साथ मारपीट की और उसके बाद दुष्कर्म किया था।
एनआईटी महिला थाना एसएचओ सुशील देवी ने बताया कि आरोपी ने तीन-चार दिन पहले गलत हरकत की थी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी थी। शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। आज आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।