…जब शाहरुख के एनर्जेटिक रवैये ने लगवाई थी उनकी क्लास, पुलिस ने खूब पीटा था

शाहरुख खान 51 साल के हो गए हैं। लेकिन आज भी वह 20-22 के लगते हैं। हर दम एनर्जेटिक मूड में रहते हैं। हंसते हैं और बाकियों को भी एंटरटेन करते हैं। मगर एक दफा उनकी एनर्जी उन पर भारी पड़ी थी। उनके चक्कर में उनके दोस्त भी मुसीबत में पड़ गए थे। उन्हें दिल्ली पुलिस के डंडे खाने पड़े थे। किस्सा शाहरुख के शुरुआती दिनों का है। वह तब दिल्ली में रहते थे और थियेटर करते थे। वह एक नाटक (प्ले) से लौट रहे थे। दोस्त डी रंगनाथन भी साथ में थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोका। शाहरुख ने उन्हें कुछ ऐसा जवाब दिया कि उनकी पिटाई हो गई थी।

यह खुलासा रंगनाथन और खुद शाहरुख ने किया था। एक टीवी टॉक शो के दौरान। उसमें किंग खान के एनर्जेटिक रवैये की चर्चा की जा रही थी। रंगनाथन भी उसमें बतौर मेहमान बुलाए गए थे। उन्होंने कहा था कि “एक बार हम आ रहे थे। प्ले खत्म हुआ था। शाहरुख के पास उन दिनों फियट गाड़ी थी। ताज मान सिंह के गोल चक्कर के पास से रात को गुजर रहे थे। कुछ सिक्योरिटी का चक्कर था, तो पुलिस वालों ने रोका था।”

“उन्होंने पूछा- हां भई, डिग्गे में के है? (डिग्गी में क्या है) इन्होंने कहा कि कुछ नहीं, दो एके 47 हैं और एक लाश है।” यह सुनकर सारे मेहमान अचंभित रह गए। शाहरुख ने इसके बाद कहा कि “फिर उसने हमें इतना घणा पीटा-घणा पीटा कि…।” और सब जोर-जोर से उन पर हंसने लगे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *