भारत के नाम से मिटा सबसे गरीबों वाला देश होने का कलंक, नाइजीरिया बना सर्वाधिक गरीबों वाला देश

भारत के लिए यह रिपोर्ट खुशी देने वाली है। सबसे ज्यादा गरीबों वाला देश होने का कलंक भारत के माथे से अब मिट गया है। अब नाइजीरिया सर्वाधिक गरीबों वाला देश बन गया है।खास बात है कि गरीबी से सबसे तेज लड़ाई करने वाले देश के रूप में भी भारत शुमार हुआ है। हर मिनट में 44 भारतीय गरीबी से बाहर निकल रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2030 तक भारत पूर्ण रूप से गरीब मुक्त देश बन जाएगा।

दरअसल यह रिपोर्ट ब्रूकिंग्स ब्लॉग स्टडी ने जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक यदि इसी तरह से गरीबी के खिलाफ मुहिम जारी रही तो भारत साल के आखिर में सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 तक महज तीन प्रतिशत भारतीय ही गरीबी रेखा के नीचे गुजर-बसर करेंगे जबकि 2030 तक पूरी तरह से गरीबी से छुटकारा पाया जा सकेगा। मई,2018 तक नाइजीरिया में 8.7 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन कर रहे हैं। वहीं भारत में यह आंकड़ा मई के अंत में 7.3 करोड़ है।

ब्रूकिंग्स ब्लॉग की रिपोर्ट में कहा गया है कि दनिया के 18 सबसे गरीब देशों में 14 अकेले अफ्रीकी देश हैं।नाइजीरिया में गरीबी से मुक्ति की दर कम है यहां पर प्रति मिनट सिर्फ छह लोग ही गरीबी से बाहर निकल पा रहे हैं। बता दें कि वर्ल्ड बैंक की भी एक रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें कहा गया कि 2004 से 2011 के बीच भारत में गरीबी की दर 38.9 प्रतिशत से 21.2 प्रतिशत तक कम हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *